Jul 30, 2025
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और दालचीनी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स पर धीरे-धीरे रगड़ें। 5-10 मिनट बाद इसे धो लें।
Credit: iStock
बेकिंग सोडा एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें।
Credit: iStock
नींबू में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड होते हैं जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करते हैं। इसके लिए नींबू के रस को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
Credit: iStock
ओटमील नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच ओटमील को थोड़े से पानी या दही के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं।
Credit: iStock
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। एक ग्रीन टी बैग से कुछ पत्तियों को निकाल लें। इन पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
Credit: iStock
हल्दी और नारियल तेल भी ब्लैकहेड्स रिमूव करने में सहायक माना जाता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इसे नाक पर लगाएं।
Credit: iStock
ब्लैकहेड्स रिमूव करने में टूथपेस्ट भी कारगर माना जाता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। फर्क दिखेगा।
Credit: iStock
एलोवेरा जेल की मदद से भी आप ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स