Jun 23, 2025
अमिताभ बच्चन यूं ही नहीं बॉलीवुड के महानायक हैं। 81 वर्ष की उम्र में भी उनकी एनर्जी गजब की है।
Credit: Canva
उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी अमिताभ युवाओं सा जोश रखते हैं। एनर्जी के मामले में वो कई जवान एक्टर्स को मात दे सकते हैं।
Credit: Canva
अमिताभ की इस चुस्ती फुर्ती का राज उनकी संयमित जीवन शैली है। बुढ़ापे को नजदीक आता देख अमिताभ ने खुद को कई चीजों से दूर कर लिया है।
Credit: Canva
अमिताभ बच्चन मांसाहार के शौकीन थे। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ही उन्होंने मांसाहार पूरी तरह से त्याग दिया।
Credit: Canva
अमिताभ बच्चन घर का बना खाना खाते हैं। उनके खाने से मीठा गायब रहता है। उन्होंने सालों पहले ही मीठा छोड़ दिया था।
Credit: Canva
अमिताभ ने चावल से भी खुद को दूर कर लिया है। लंच हो या फिर डिनर वह चावल बिल्कुल नहीं खाते।
Credit: Canva
अमिताभ बच्चन मदिरा या फिर किसी तरह के जंक फूड को भी हाथ नहीं लगाते।
Credit: Canva
अमिताभ ने अपनी दिनचर्या में योग, ध्यान और एक्सरसाइज को भी खास अहमियत दी है।
Credit: Canva
अमिताभ रात में जल्दी सोते हैं औऱ सुबह जल्दी उठ जाते हैं। वह अपना खाली समय परिवार के साथ बिताते हैं।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स