Dec 01, 2024
सर्दियों के मौसम में खाने की प्लेट में जो चटपटी आंवले की चटनी हो तो खाने का मजा ही आ जाता है।
Credit: canva
आंवले लहसुन की चटनी शरीर को ठंड से भी बचाती है, इसलिए आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं।
Credit: canva
आंवले की चटनी बनाने के लिए आपको हरा धनिया, लहसुन, आंवला, काली मिर्च, हींग, जीरा, नमक चाहिए।
Credit: canva
आंवला लहसुन चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आंवलों को पानी से अच्छे से धो लें और एक कपड़े से इसे पोछकर सुखा लें।
Credit: canva
इसके बाद चटनी बनाने के लिए आंवले को काट कर इसका गूदा निकाल लें और बीज फेंक दें।
Credit: canva
अब धनिया धोकर चाकू से बारीक कतर लें और साथ ही लहसुन की 5 कलियां छील लें।
Credit: canva
अब लहसुन, धनिया और आंवले को मिक्सी के जार में डालें और इसमें कटी हरी मिर्च, नमक, जीरा, हींग, काली मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी चला दें।
Credit: canva
चटनी तैयार है और अब तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
Credit: canva
अब इसी तेल में लाल मिर्च (खड़ी) और जीरा भी डाल दें। ऐसे आपकी चटनी खाने को तैयार है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स