Mar 15, 2025

By: Medha Chawla

होली के बाद ऐसे छुड़ाएं कपड़ों पर लगा रंग,चमक के आगे महंगे साबुन की हो जाएगी छुट्टी

जिद्दी दाग

चाहे होली हो या न हो कपड़ों पर दाग लगना तो आम बात है। लेकिन ये दाग कई बार इतने जिद्दी होते हैं कि कई बार धोने पर भी नहीं छूटते।

Credit: canva

रंगों के दाग

अगर ये दाग सामान्य हैं, तो तुरंत धुल देने से साफ होने की संभावना रहती भी है लेकिन होली के पक्के रंगों के साथ ऐसी कोई गुंजाइश नहीं है।

Credit: canva

दाग हटाने का नुस्खा

ऐसे में हम आपको होली के रंगों के दाग को हटाने का एक नुस्खा बता रहे हैं, जो आप घर पर ट्राई कर सकते हैं।

Credit: canva

चाहिए होंगी ये चीजें

इसके लिए आपको गर्म पानी, बेकिंग सोडा, नींबू और डिटर्जेंट पाउडर की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार करें।

Credit: canva

You may also like

​​दीवार-फर्श पर लगा होली का पक्का रंग भी...
होली पर मेहमानों को खिलाएं टेस्टी और हेल...

तैयार करें नुस्खा

गर्म पानी में सबसे पहले नींबू निचोड़ें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इसमें डिटर्जेंट मिलाकर घोल लें, फिर इसमें रंग लगे गंदे कपड़े भिगोकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

Credit: canva

कपड़ों को धुल लें

आधे घंटे बाद कपड़ों को अच्छी तरह धुल दें, आपके कपड़ों से होली का पक्का रंग छूट जाएगा।

Credit: canva

छोटे दागों के लिए

रंग के दाग अगर छोटे हैं, या गुलाल के दाग हैं तो रबिंग अल्कोहल, हाइड्रोजन पेरोक्साइड या सैनेटाइजर के इस्तेमाल से भी इनको हटाया जा सकता है।

Credit: canva

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का गाढ़ा पेस्ट भी कपड़ों से दागों को निकाल सकता है। छोटे लेकिन जिद्दी दागों के लिए ये बहुत कारगर नुस्खा है।

Credit: canva

एक टिप

कपड़े के किसी हिस्से पर अगर दाग लग जाए तो दाग को रगड़ने से ब���ना चाहिए क्योंकि इस तरह दाग कपड़ों के फाइबर्स में जा सकता है और निकालने में और मुश्किल हो सकती है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​​दीवार-फर्श पर लगा होली का पक्का रंग भी हो जाएगा मिनटों में चकाचक, ट्राई करे ये देसी जुगाड़​

ऐसी और स्टोरीज देखें