बच्चे के दिमाग को कमजोर बनाती हैं मां-बाप की ये छोटी-छोटी गलतियां, वक्त रहते सुधार लें

Srishti

Jan 20, 2025

​कोरा कागज​

बच्चों का दिमाग कोरे कागज के जैसा होता है। वो जैसा अपने घर में, स्कूल में और आसपास में देखते हैं, वही सीखते हैं।

Credit: canva

बिंदी पर शायरी

​स्वभाव और व्यवहार पर असर​

बच्चे शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा समय मां-बाप के साथ गुजारते हैं। इसलिए उनके मन, मस्तिष्क, स्वभाव और व्यवहार पर सबसे ज्यादा असर भी मां-बाप का ही पड़ता है।

Credit: canva

​कुछ गलतियां​

लेकिन कई बार अंजाने में मां-बाप कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे बच्चों का मस्तिष्क कमजोर होता जाता है और उन्हें जीवन में आगे कई तरह की चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Credit: canva

​समय की कमी​

अगर मां-बाप इतने बिजी रहते हैं कि बच्चों को भी समय नहीं दे सकते हैं, तो इससे भी बच्चे के मानसिक विकास और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है।

Credit: canva

You may also like

बच्चन खानदान का नाम बचा पाएंगी आराध्या? ...
फेस वॉश और फेस स्क्रब में क्या है अंतर? ...

​झूठ बोलने की आदत​

बच्चों को आजाद कर देना और बिल्कुल नजर न रखने से बच्चे अपने मन की तो करते ही हैं, साथ ही कई बार कुछ गलत करने पर मां-बाप से छिपाते और झूठ भी बोलते हैं।

Credit: canva

​बंधन​

कुछ मां-बाप बच्चों के बिगड़ने के डर से उन्हें बचपन से ही बहुत अधिक बंधन में रखते हैं लेकिन ऐसे बच्चे व्यवहारिक ज्ञान में पीछे रह जाते हैं और उनका मानसिक विकास ठीक से नहीं हो पाता है।

Credit: canva

​मार-पीट​

कुछ पेरेंट्स बच्चों का बात-बात पर मारते हैं लेकिन बच्चों को मारने और डांटने से उनके डिप्रेशन में जाने, विरोधी मानसिकता के पनपने और मां-बाप के प्रति गलत नजरिया बनने की स्थितियां हो सकती हैं।

Credit: canva

​मानसिक दबाव​

मां-बाप बच्चों पर किसी खास काम के लिए लगातार मानसिक दबाव बनाएं, तो ये भी एक तरह की मानसिक प्रताड़ना ही है। इससे बच्चे का मस्तिष्क ठीक तरह से विकसित भी नहीं हो पाता है।

Credit: canva

​जिद पूरी करना​

मां-बाप अपने बच्चे को प्यार करते हैं और उनकी हर जिद भी पूरी कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से उनका व्यवहारिक विकास अच्छी तरह नहीं हो पाता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बच्चन खानदान का नाम बचा पाएंगी आराध्या? क्या दादू के सरनेम की लाज रखेंगी ऐश्वर्या की बेटी

ऐसी और स्टोरीज देखें