Dec 30, 2023
तेजपत्ते की गंध से भी चूहे दूर भागते हैं। आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं।
Credit: iStock
लाल मिर्च चूहों को भगाने में बेहद कारगर है। इसके लिए जहां से चूहें ज्यादा आते है वहां पर लाल मिर्च का पाउडर डाल दें।
Credit: iStock
चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसद नहीं होती है। इसके लिए प्याज के टुकड़े को चूहे के बिल के पास रख दें। सारे चूहे छूमंतर हो जाएंगे।
Credit: iStock
फिनाइल की गोलियों की गंध से भी चूहे भागते हैं। इसके लिए आप फिनाइल की गोलियों को कपड़े में लपेट दें और इसे चूहों वाली जगह पर रखें।
Credit: iStock
तंबाकू की गंध से भी चूहे दूर भागते हैं। इसके लिए चुटकी भर तंबाकू लें और इसमें 2 चम्मच देसी घी मिला लें। फिर इसमें बेसन मिलाकर गोलियां बना लें और इसे घर के कोने में रखें।
Credit: iStock
फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इससे भी चूहे भाग जाएंगे।
Credit: iStock
चूहों को भगाने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर के कोने में कपूर रखें।
Credit: iStock
काली मिर्च की मदद से भी आप चूहों को घर से भगा सकते हैं।
Credit: iStock
पुदीने की पत्ती या फूल को कूट लें और इसे चूहे के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स