भारतीय इतिहास का वो सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह', जिसके फैसले थे अजीब

Ravi Vaish

Jul 27, 2025

​​ मुहम्मद बिन तुगलक​​

दिल्ली के अठारहवें सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 ई. तक भारत के अधिकांश हिस्सों पर शासन किया था

Credit: canva

​​सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह'​​

सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह' दिल्ली के अठारहवें सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक को दिया गया एक उपनाम था

Credit: canva

​​तुगलक एक प्रतिभाशाली विद्वान, दूरदर्शी शासक था​​

​मुहम्मद बिन तुगलक एक प्रतिभाशाली विद्वान, दूरदर्शी शासक था, पर उसकी सनकी नीतियों के चलते कई आपदाएं, विद्रोह और नुकसान हुए, 'तुगलकी फरमान' उसी के समय से है

Credit: canva

​तुगलक ने योजनाएं तो कई बनाईं पर​

मुहम्मद बिन तुगलक ने योजनाएं तो कई बनाईं पर उसकी योजनाएं असफल रहीं उसकी योजनाओं से चिढ़कर ही उसे मूर्ख कहा जाता है

Credit: canva

You may also like

भारतीय इतिहास का वो सबसे बड़ा गद्दार, जि...
भारत में कितने इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं?

​​दिल्ली के सभी सुलतानों में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा था​​

वैसे मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली के सभी सुलतानों में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा था, उसे अरबी, फारसी, गणित, ज्योतिष, चिकित्सा जैसे विषयों का बड़ा ज्ञान था

Credit: canva

​​कई सैनिक लड़ना ही नहीं जानते थे​

तुगलक ने 3 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी सेना में भर्ती किया उन्हें एडवांस भी दिया पर उसमें से कई सैनिक लड़ना ही नहीं जानते थे, ​उसकी फिजूलखर्ची के कारण 1344 ईस्वी में भयंकर अकाल पड़ा था


Credit: canva

​​तुगलक ने टोकन मुद्रा या तांबे के सिक्के चलाए​​

मुहम्मद बिन तुगलक ने टोकन मुद्रा या तांबे के सिक्के चलाए पर टोकन मुद्रा विफल रही, क्योंकि इसे नकली बनाना और अवमूल्यन करना आसान था।

Credit: canva

​​बाजार नकली और बेकार सिक्कों से भर गया ​​

बाजार नकली और बेकार सिक्कों से भर गया और मुहम्मद बिन तुगलक का खजाना खाली हो गया, क्योंकि उसे तांबे के सिक्कों को सोने और चांदी के सिक्कों से बदलना पड़ा

Credit: canva

​​राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित कर दिया​​

मुहम्मद बिन तुगलक के सबसे कट्टरपंथी और विवादास्पद निर्णयों में से एक था अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित करना

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारतीय इतिहास का वो सबसे बड़ा गद्दार, जिसकी वजह से भारत को मिली गुलामी!

ऐसी और स्टोरीज देखें