May 30, 2025
मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 ई. तक भारत के अधिकांश हिस्सों पर शासन किया था
Credit: Wikimedia Commons
सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह' दिल्ली के अठारहवें सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक को दिया गया एक उपनाम था जो उसकी पहचान बन गई
Credit: Wikimedia Commons
मुहम्मद बिन तुगलक एक दूरदर्शी शासक होने के साथ ही प्रतिभाशाली विद्वान था पर उसकी सनकी नीतियों के चलते कई आपदाएं, विद्रोह और नुकसान हुए, 'तुगलकी फरमान' उसी के समय से है
Credit: Wikimedia Commons
इतिहासकारों के मुताबिक मुहम्मद बिन तुगलक ने योजनाएं तो कई बनाईं पर उसकी योजनाएं असफल रहीं उसकी योजनाओं से चिढ़कर ही उसे मूर्ख कहा जाता है उसके दो शौक थे खुश होकर उपहार बांटना वहीं गुस्से में आकर खून बहाना
Credit: Wikimedia Commons
बता दें कि मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली के सभी सुलतानों में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा था, उसे अरबी, फारसी, गणित, ज्योतिष, चिकित्सा जैसे विषयों का बड़ा ज्ञान था
Credit: Wikimedia Commons
मुहम्मद बिन तुगलक ने टोकन मुद्रा या तांबे के सिक्के चलवाए पर यह टोकन मुद्रा विफल रही, क्योंकि इसे नकली बनाना और अवमूल्यन करना आसान था
Credit: Wikimedia Commons
उस समय का बाजार नकली और बेकार सिक्कों से भर गया और मुहम्मद बिन तुगलक का खजाना खाली हो गया, क्योंकि उसे तांबे के सिक्कों को सोने और चांदी के सिक्कों से बदलना पड़ा
Credit: Wikimedia Commons
मुहम्मद बिन तुगलक के सबसे कट्टरपंथी और विवादास्पद निर्णयों में से एक था अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित करना
Credit: Wikimedia Commons
इतिहासकारों के अनुसार मुहम्मद बिन तुगलक ने करीब तीन लाख सत्तर हजार सैनिकों की एक विशाल सेना तैयार की और सैनिकों को एडवांस सैलरी दी गई पर उसमें से कई सैनिक युद्ध लड़ने के काबिल ही नहीं थे
Credit: Wikimedia Commons
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स