भारतीय इतिहास का सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह', गजब का था सनकी

Ravi Vaish

Jan 17, 2025

​मुहम्मद बिन तुगलक​


दिल्ली के अठारहवें सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 ई. तक भारत के अधिकांश हिस्सों पर शासन किया था

Credit: wikimedia commons

​सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह'​

सबसे 'बुद्धिमान मूर्ख बादशाह' दिल्ली के अठारहवें सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक को दिया गया एक उपनाम था,


Credit: wikimedia commons

​'तुगलकी फरमान'​

मुहम्मद बिन तुगलक एक प्रतिभाशाली विद्वान, दूरदर्शी शासक था, पर उसकी सनकी नीतियों के चलते कई आपदाएं, विद्रोह और नुकसान हुए, 'तुगलकी फरमान' उसी के समय से है

Credit: wikimedia commons

​उसे मूर्ख कहा जाता है​

मुहम्मद बिन तुगलक ने योजनाएं तो कई बनाईं पर उसकी योजनाएं असफल रहीं उसकी योजनाओं से चिढ़कर ही उसे मूर्ख कहा जाता है

Credit: wikimedia commons

You may also like

दिल्ली-मुंबई नहीं भारत के इन 2 शहरों के ...
झांसी की रानी से पहले इस भारतीय रानी ने ...

​सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा था​

वैसे मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली के सभी सुलतानों में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा था, उसे अरबी, फारसी, गणित, ज्योतिष, चिकित्सा जैसे विषयों का बड़ा ज्ञान था

Credit: wikimedia commons

​तुगलक के ये थे शौक​

उनकी फिजूलखर्ची के कारण 1344 ईस्वी में भयंकर अकाल पड़ा था, उसके दो शौक थे खुश होकर उपहार बांटना वहीं गुस्से में आकर खून बहाना

Credit: wikimedia commons

​टोकन मुद्रा या तांबे के सिक्के चलाए​

मुहम्मद बिन तुगलक ने टोकन मुद्रा या तांबे के सिक्के चलाए पर टोकन मुद्रा विफल रही, क्योंकि इसे नकली बनाना और अवमूल्यन करना आसान था।

Credit: wikimedia commons

​तुगलक का खजाना खाली​

बाजार नकली और बेकार सिक्कों से भर गया और मुहम्मद बिन तुगलक का खजाना खाली हो गया, क्योंकि उसे तांबे के सिक्कों को सोने और चांदी के सिक्कों से बदलना पड़ा

Credit: wikimedia commons

​दिल्ली से दौलताबाद शिफ्ट हुई राजधानी​


मुहम्मद बिन तुगलक के सबसे कट्टरपंथी और विवादास्पद निर्णयों में से एक था अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित करना

Credit: wikimedia commons

​कई सैनिक युद्ध लड़ना ही नहीं जानते थे​

तुगलक ने तीन लाख सत्तर हजार सैनिकों की एक विशाल सेना तैयार की और सैनिकों को एडवांस सैलरी दी गई पर उसमें से कई सैनिक युद्ध लड़ना ही नहीं जानते थे

Credit: wikimedia commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल्ली-मुंबई नहीं भारत के इन 2 शहरों के बीच चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

ऐसी और स्टोरीज देखें