Jan 12, 2026
आज रविवार की छुट्टी हमारी ज़िंदगी का सामान्य हिस्सा है, लेकिन इसकी शुरुआत किसी परंपरा से नहीं बल्कि एक प्रशासनिक फैसले से हुई थी, जिसने भारत की पूरी वर्क कल्चर को बदल दिया।
Credit: iStock
भारत में पहली बार आधिकारिक रूप से रविवार की छुट्टी साल 1843 में लागू की गई, जब ब्रिटिश गवर्नर-जनरल लॉर्ड हार्डिंज ने सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश का आदेश जारी किया।
Credit: iStock
ब्रिटिश शासन के दौरान कर्मचारी रोज़ 10 से 12 घंटे तक बिना छुट्टी काम करते थे। थकान, स्वास्थ्य समस्याओं और बढ़ते विरोध के कारण सरकार को एक दिन के आराम की ज़रूरत महसूस हुई।
Credit: iStock
लॉर्ड हार्डिंज का यह आदेश भारत का पहला बड़ा “वर्क रिफॉर्म” माना जाता है, जिसने यह साबित किया कि बेहतर काम के लिए आराम भी उतना ही जरूरी है।
Credit: iStock
1880 के दशक में नारायण मेघाजी लोकहांडे ने मजदूरों के हक में आवाज़ उठाई और रविवार की छुट्टी को कानूनी अधिकार बनाने के लिए आंदोलन किया।
Credit: iStock
सरकारी दफ्तरों से शुरू हुई रविवार की छुट्टी धीरे-धीरे फैक्ट्रियों तक पहुंची, जिससे मजदूरों को पहली बार परिवार और आराम के लिए समय मिलने लगा।
Credit: iStock
20वीं सदी की शुरुआत तक रविवार की छुट्टी स्कूलों, रेलवे, पोस्ट ऑफिस और निजी संस्थानों में भी लागू हो गई और यह देश की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गई।
Credit: iStock
आज रविवार सिर्फ अवकाश नहीं, बल्कि परिवार, मानसिक शांति और सामाजिक गतिविधियों का दिन माना जाता है, जो जीवन में संतुलन बनाए रखता है।
Credit: iStock
180 साल पहले लिया गया एक ब्रिटिश अधिकारी का फैसला आज भारत की पूरी वर्किंग लाइफ को प्रभावित कर रहा है।
Credit: iStock
जिस रविवार की छुट्टी को आज हम अपना अधिकार मानते हैं, उसकी नींव औपनिवेशिक दौर में रखी गई थी, जिसने भारतीय समाज की कार्य संस्कृति को हमेशा के लिए बदल दिया।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स