कौन होगा अगला BJP अध्यक्ष? रेस में ये 7 दिग्गज

Ayush Sinha

Jun 11, 2024

​सुनील बंसल​

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को ये बड़ा जिम्मा मिल सकता है। आरएसएस के पूर्व प्रचार बंसल को अमित शाह और संघ का खास माना जाता है।

Credit: Twitter

​विनोद तावड़े​

तावड़े भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनका ABVP से नाता रहा है और वो महाराष्ट्र में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें मृदुभाषी और सुलझे हुए नेता के रूप में जाना जाता है।

Credit: Twitter

​ओम बिड़ला​

निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला भी आरएसएस और एबीवीपी पृष्ठभूमि से हैं। बिड़ला को पीएम मोदी और अमित शाह के साथ-साथ आरएसएस का भी भरोसा हासिल है।

Credit: Twitter

​ओम माथुर​

भैरो सिंह शेखावत के शिष्य राजस्थान के वरिष्ठ नेता ओम माथुर आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं और उनके पास काफी संगठनात्मक अनुभव है।

Credit: Twitter

You may also like

ये हैं लोकसभा चुनाव-2024 के सबसे युवा सा...
देश में कुल कितनी राजधानी एक्सप्रेस पटरी...

​बीएल संतोष​

बीएल संतोष वर्तमान में भाजपा में महासचिव (संगठन) हैं और पहले से ही पार्टी में एक शक्ति केंद्र हैं। वह आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं।

Credit: Twitter

​अरुण सिंह​

राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा की युवा शाखा के नेता के रूप में की थी। अरुण सिंह छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वो भाजपा महासचिव हैं।

Credit: Twitter

​अनुराग ठाकुर​

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय कैबिनेट से आश्चर्यजनक रूप से बाहर किए गए लोगों में से एक हैं। ठाकुर भाजपा की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं लोकसभा चुनाव-2024 के सबसे युवा सांसद

ऐसी और स्टोरीज देखें