Sep 27, 2025
दरअसल भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र में शहबाज शरीफ के 'हमने युद्ध जीत लिया' वाले दावे की पोल खोलकर रख दी।
Credit: Twitter
उन्होंने कहा कि 'अगर तबाह रनवे और जले हुए हैंगर को प्रधानमंत्री शरीफ की तरह जीत माना जाए तो पाकिस्तान को इसे मनाने का पूरा हक है।'
Credit: Twitter
पेटल 33 साल की IFS अधिकारी हैं। 2015 में उन्होंने इंडियन फॉरेन सर्विस ज्वाइन की थी। वो संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं।
Credit: Twitter
उन्होंने मुंबई में सेंट जेवियर कॉलेज से आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद डीयू से विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की।
Credit: Twitter
इससे पहले, उन्होंने 2020 से 2023 तक 3 साल तक विदेश मंत्रालय (MEA) में अवर सचिव के रूप में काम किया। वह यूरोपीय पश्चिम प्रभाग में थीं। UN में जाने से पहले उन्होंने यह पद संभाला था।
Credit: Twitter
'शी द पीपल' के अनुसार, अवर सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने पेरिस और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशन/वाणिज्य दूतावास में भी काम किया।
Credit: Twitter
इसके पहले वो भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को के भारतीय मिशन में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुकी हैं।
Credit: Twitter
पेटल गहलोत संयुक्त राष्ट्र में भारत की सलाहकारों में से एक हैं। उन्हें जुलाई 2023 में UN में भारत के स्थायी मिशन में पहली सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
Credit: Twitter
गहलोत संगीत में भी रुचि रखती हैं। वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम और ट्विटर पर गिटार बजाते हुए अपने वीडियो पोस्ट करती हैं।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स