कौन है देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री, कौन सबसे 'गरीब' सीएम?
Amit Mandal
एन चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर सीएम
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है।
Credit: PTI
ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी मात्र 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं।
Credit: PTI
पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर सीएम
अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।
Credit: PTI
तीसरे नंबर पर सिद्धारमैया
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
Credit: PTI
You may also like
2025 में शुरू होगा देश का दूसरा सबसे लंब...
किसने बनवाया था वृंदावन का प्रेम मंदिर, ...
चौथे नंबर पर नेफियू रियो
नागालैंड सीएम नेफियू रियो की कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपये है और वह चौथे नंबर पर हैं, उन पर 8 लाख रुपये की देनदारी है.
Credit: PTI
पांचवें पर मोहन यादव
मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव के पास 42 करोड़ की संपत्ति है, उन पर 8 करोड़ की देनदारी है।
Credit: PTI
छठे नंबर पर हेमंत सोरेन
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ की संपत्ति है और उन पर 3 करोड़ की देनदारी है।
Credit: PTI
हिमंत बिस्वा सातवें नंबर पर
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास 17 करोड़ की संपत्ति है और उन पर 3 करोड़ की देनदारी है।
Credit: PTI
आठवें पर फडणवीस
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ की संपत्ति है और उन पर 62 लाख की देनदारी है।
Credit: PTI
उमर अब्दुल्ला दूसरे कम संपत्ति वाले सीएम
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं।
Credit: PTI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: 2025 में शुरू होगा देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे; इन राज्यों को होगा फायदा