भारत का सबसे पहला हाईवे, चंद्रगुप्त मौर्य ने बनाया, शेरशाह सूरी ने परवान चढ़ाया

Amit Mandal

Dec 23, 2024

​ग्रैंड ट्रंक रोड सबसे पुराना ​

भारत का सबसे पुराना हाईवे जीटी रोड या ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) है। इसकी लंबाई लगभग 2400 किमी. है।

Credit: Wikimedia

​चंद्रगुप्त मौर्य के शासन में निर्माण ​

माना जाता है कि इसका निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासन काल में हुआ था। 16वीं शताब्दी में दिल्ली के सुल्तान रहे शेरशाह सूरी ने इसे पक्का करवाया था।

Credit: Wikimedia

​शेरशाह सूरी ने किए कई इंतजाम ​

शेरशाह सूरी ने यात्रियों के रुकने के लिए कमरे, सड़क पर पशुओं को बांधने की जगह और पानी के लिए कुएं भी बनाए थे।

Credit: Wikimedia

​जगह-जगह लगे पेड़ ​

इसपर जगह-जगह दूरी मापने के लिए पेड़ भी लगाए गए थे। एक कोस में 3.22 किलोमीटर की दूरी होती थी।

Credit: Wikimedia

You may also like

किस राजा के गुलाम होते थे नवाब, करना पड़...
एक साथ दो अंतरिक्षयान, इसरो का स्पेस में...

​सदियों पुराना हाईवे ​

यह हाईवे 100 या 200 साल पुराना नहीं है, बल्कि यह सदियों पुराना है और यह दक्षिण एशिया के सबसे पुराने व सबसे लंबे मार्गों में से एक है।

Credit: Wikimedia

​पाकिस्तान के इन इलाकों तक पहुंच ​

भारत से यह सड़क पाकिस्तान के वाघा में प्रवेश करती है। पाकिस्तान की सीमा से यह मार्ग लाहौर, गुजरांवाला, गुजरात, झेलम, रावलपिंडी, अटक, नॉशेरा और पेशावर से जाता है।

Credit: Wikimedia

​लाहौर-काबुल तक जाता है हाईवे ​

यह हावड़ा के पश्चिम में स्थित बांगलादेश के चटगांव से शुरू होता है और लाहौर से होते हुए अफगानिस्तान में काबुल तक जाता है।

Credit: Wikimedia

​इस हाईवे के थे कई नाम ​

भारत में NH-1,NH-2,NH-5 और NH-91 भी इसी हाईवे का हिस्सा हैं। इस हाईवे का नाम भी कई बार बदला जा चुका है।

Credit: Wikimedia

​कई बार बदले नाम ​

यह सड़क उत्तर भारत में है, इसलिए सबसे पहले इसे उत्तरापथ कहा जाता था। बाद में सड़क-ए-आजम, बादशाही सड़क, द लॉन्ग रोड रखा गया।

Credit: Wikimedia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: किस राजा के गुलाम होते थे नवाब, करना पड़ता था झुक के सलाम

ऐसी और स्टोरीज देखें