Jan 10, 2025

भारत की अनोखी सड़क...चारों तरफ सफेद रेगिस्तान, बीचोंबीच 'स्वर्ग का रास्ता'

Amit Mandal

​कच्छ की खूबसूरत धरती ​

गुजरात में कच्छ की धरती बहुत सारी खूबसूरती अपने अंदर समाए हुए हैं यहीं पर मौजूद है अनोखा सफेद रेगिस्तान।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

​सफेद रेगिस्तान ​

गुजरात का कच्छ इलाका अपनी भौगोलिक विविधताओं के लिए जाना जाता है। यहां के सफेद रेगिस्तान को देखने सैलानियों का हुजूम उमड़ता है।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

​रोड टू हेवन​

यहीं पर मौजूद है एक सड़क जिसे 'रोड टू हेवन' यानी स्वर्ग का रास्ता कहा जाता है और इसे देखने लाखों लोग पहुंचते हैं।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

​अनोखी सड़क​

यहां पछम और खादिर के बीच सफेद रेगिस्तान को काटने वाली एक सड़क अपने आप में बेहद अनोखी है।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

You may also like

ये है भारत का सबसे बड़ा बस स्टैंड, कोई प...
आखिरी बादशाह की इन गलतियों की वजह से भार...

​लोगों की खास पसंद ​

ये सड़क एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आई है और लोगों का दिल जीत रही है।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

​दोनों ओर विशाल रेगिस्तान ​

खास बात है कि इस सड़क के दोनों ओर विशाल रेगिस्तान है और इसी विशाल रेगिस्तान से होकर गुजरने पर स्वर्ग सी अनुभूति होती है।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

​रेगिस्तान के दो भाग ​

सड़क की इसी खासियत की वजह से इसे 'रोड टू हेवन' कहा जाता है। लगता है जैसे रेगिस्तान के दो भाग हो गए हों।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

​अनोखा नजारा​

मानसून की बारिश और कच्छ की उत्तरी समुद्री सीमा से आने वाले पानी के कारण रेगिस्तान में बाढ़ आ जाती है और अनोखा नजारा देखने को मिलता है।

Credit: Gujarat Tourism / Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है भारत का सबसे बड़ा बस स्टैंड, कोई पढ़ाकू ही दे पाएगा जवाब

ऐसी और स्टोरीज देखें