कहां से निकलती है चिनाब, झेलम और नीलम नदी? दिलचस्प है इतिहास
Amit Mandal
चंद्रा और भागा नदियों का संगम है चिनाब
चिनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में चंद्रा और भागा नदियों के संगम (टांडी के पास) से निकलती है। यह भारत-पाकिस्तान जल बंटवारे में अहम भूमिका निभाती है।
Credit: PTI
पाकिस्तान के पंजाब में बहती है
यह सिंधु नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है और जम्मू-कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान के पंजाब के मैदानों में बहती है। इस पर दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में से एक पुल भी बना है।
Credit: PTI
सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज
इस नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में से एक पुल भी बना है जिसे कश्मीर और भारत की शान माना जाता है। पाकिस्तानी इसे हैरत की निगाहों से देखते हैं।
Credit: PTI
वेरीनाग झरने से निकलती है झेलम
झेलम नदी का उद्गम भारत के जम्मू और कश्मीर में वेरीनाग झरने से होता है, जो पीर पंजाल पर्वतमाला की तलहटी में है।
Credit: PTI
You may also like
न गंगा,न यमुना; कौन है भारत की सबसे पुरा...
इंडियन रेलवे का एक ऐसा स्टेशन, जिसका नाम...
चिनाब में मिल जाती है झेलम
झेलम नदी श्रीनगर और वुलर झील से होकर बहती है, फिर पाकिस्तान में प्रवेश करती है, और अंत में त्रिम्मु के पास चिनाब नदी में मिल जाती है।
Credit: PTI
पाकिस्तान की जीवनरेखा
इन नदियों को पाकिस्तान की जीवनरेखा कहा जाता है। पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने झेलम और चिनाब नदियों का पानी रोकने का ऐलान किया तो पाकिस्तान बिलबिला उठा।
Credit: PTI
झेलम नदी का इतिहास प्राचीन
झेलम नदी का इतिहास प्राचीन है, जिसे वैदिक काल में 'वितस्ता' के नाम से जाना जाता था, जो सिंधु नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है और पंजाब क्षेत्र की पांच नदियों (पंचनद) में से एक है।
Credit: Amit Mandal
सिकंदर-पोरस युद्ध से नाता
इतिहास में इसका महत्व सिकंदर महान के 326 ईसा पूर्व के अभियान से है, जहां उसने हाइडस्पेस (झेलम) की लड़ाई में राजा पोरस को हराया था।
Credit: PTI
उत्तर कश्मीर से निकलती है नीलम नदी
वहीं, नीलम नदी (जिसे किशनगंगा भी कहते हैं) गंदेरबल जिले से निकलकर नीलम घाटी से होते हुए पाक-अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद के पास झेलम नदी में मिल जाती है।
Credit: Wikimedia Commons
नीलम घाटी से होकर बहती है नीलम नदी
नीलम नदी कश्मीर के उत्तर में सोनमर्ग के पास कृष्णसर झील से निकलती है। यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के नीलम घाटी से होकर बहती है और मुजफ्फराबाद के पास झेलम नदी में मिल जाती है।
Credit: Wikimedia Commons
पाकिस्तान ने 'नीलम नदी' दिया नाम
1947 के बाद, पाकिस्तान ने नदी के नाम को 'नीलम नदी' कर दिया, जबकि यह पहले से ही किशनगंगा के नाम से जानी जाती थी। LoC के करीब होने के कारण यह भारत और पाकिस्तान के बीच सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है।
Credit: Wikimedia Commons
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: न गंगा,न यमुना; कौन है भारत की सबसे पुरानी नदी?