जवानी में मुंबई छोड़कर भागे थे दाऊद और उसके गुर्गे, अब कितने बूढ़े हो चले?

Amit Mandal

Jan 06, 2025

​मुंबई छोड़कर भागा दाऊद गैंग ​

मुंबई अंडरवर्ल्ड का सबसे बड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गैंग मेंबर छोटा शकील, टाइगर मेमन जैसे गैंगस्टर मुंबई बम धमाके के बाद भारत से भाग गए थे।

Credit: Wikimedia/Social Media

​69 साल का हुआ दाऊद​

दाऊद इब्राहिम का जन्म 26 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के खेड़ में एक कोंकणी मुस्लिम परिवार में हुआ था। यानि अब उसकी उम्र 69 साल की है।

Credit: Wikimedia/Social Media

​मुंबई धमाके के बाद भागा दुबई ​

डॉन दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई धमाके का असली मास्टरमाइंड था। इन धमाकों को अंजाम देने से पहले दाऊद और उसके साथी दुबई और फिर वहां से पाकिस्तान भाग गए थे।

Credit: Wikimedia/Social Media

​छोटा शकील भी 69 साल का हुआ​

दाऊद का दाहिना हाथ छोटा शकील का जन्म बॉम्बे में 31 दिसंबर 1955 को हुआ था। उसका असली नाम है मोहम्मद शकील बाबू मियां शेख। जन्म से हिसाब से उसकी उम्र भी अब 69 साल है।

Credit: Wikimedia/Social Media

You may also like

Namo Bharat Train दिल्ली से मेरठ बस इतना...
8 दशक बाद भी हावड़ा ब्रिज इतना मजबूत क्य...

​दाऊद का सबसे खास ​

संगठित अपराध में शामिल होने से पहले शकील मुंबई के डोंगरी में एक संदिग्ध ट्रैवल एजेंसी चलाता था। फिर दाऊद के साथ काम करने लगा और उसका सबसे खास बन गया।

Credit: Wikimedia/Social Media

​टाइगर मेमन - 64 साल ​

दाऊद के इशारे पर मुंबई बम धमाकों को भारत में बैठकर अंजाम देने वाले टाइगर मेमन का जन्म 24 नवंबर, 1960 को हुआ था, यानी अब उसकी उम्र 64 साल है।

Credit: Wikimedia/Social Media

​मुंबई बम धमाके का मास्टरमाइंड​

टाइगर मेमन का असली नाम इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन है। उसे 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के पीछे के मास्टरमाइंड में से एक माना जाता है।

Credit: Wikimedia/Social Media

​छोटा राजन - 64 साल​

राजेंद्र सदाशिव निखलजे यानी छोटा राजन का जन्म 13 जनवरी 1960 को हुआ था। आज वह जेल में है और उसकी उम्र 64 साल हो चली है।

Credit: Wikimedia/Social Media

​दाऊद का था दाहिना हाथ​


शुरुआत में छोटा राजन, दाऊद का दाहिना हाथ था, लेकिन मुंबई बम धमाकों के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। दाऊद ने उस पर बैंकॉक में जानलेवा हमला भी करवाया था।

Credit: Wikimedia/Social Media

​खूंखार अनीस इब्राहिम​

दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम ने भी हर जुर्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। दाऊद के सभी भाईयों के बीच अनीस को सबसे खूंखार माना जाता है। उसकी उम्र तकरीबन 64 साल बताई जाती है।

Credit: Wikimedia/Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Namo Bharat Train दिल्ली से मेरठ बस इतना किराया, हर 15 मिनट पर ट्रेन

ऐसी और स्टोरीज देखें