Oct 23, 2024

जब एक सीआईए एजेंट बन गई थी सिक्किम की महारानी

Amit Mandal

​सिक्किम की महारानी होप कुक​

सिक्किम की महारानी रहीं होप कुक के बारे में कहा जाता है कि वह अमेरिका की जासूस थीं और उनके दखल की वजह से ही लंबे वक्त तक सिक्किम का भारत में विलय नहीं हो पाया

Credit: Wikimedia Commons

​युवराज से मुलाकात​

सिक्किम के युवराज पाल्डेन थोंडुप नामग्याल की होप कुक से पहली मुलाकात 1959 में दार्जीलिंग के विंडामेयर होटल में हुई थी जो रईस लोगों का ठिकाना हुआ करता था।


Credit: Wikimedia Commons

​छुट्टियां मनाने भारत आई थीं होप​

होप कुक छुट्टियां मनाने भारत आई थीं और सिक्किम भी घूमने गई थी जहां युवराज थोंडुप भी अक्सर आया करते थे। उस समय होप कुक की उम्र सिर्फ 19 साल थी। जबकि युवराज 36 साल के थे और उनकी पत्नी का देहांत हो चुका था और वह तीन बच्चों के पिता थे।

Credit: Wikimedia Commons

​युवराज नामग्याल हुए आकर्षित​

युवराज नामग्याल ने जब होटल में पहली हार होप कुक को देखा और आकर्षित हो गए और बातचीत शुरू हो गई। 1961 में होप कुक दोबारा भारत आईं और इस बार युवराज ने कुक के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और वह तैयार हो गईं।

Credit: Wikimedia Commons

You may also like

100 से ज्यादा स्टॉपेज फिर भी राइट टाइम र...
इस हाईवे पर चलेगा बिना कर्मचारियों वाला ...

​20 मार्च 1963 को शादी ​

20 मार्च 1963 को युवराज नामग्याल और होप कुक की शादी हुई। भारत में अमेरिकी राजदूत जॉन केनेथ भी शादी में शामिल हुए। युवराज से शादी के बाद होप कुक ने अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी।

Credit: Wikimedia Commons

​होप कुक से मिलने लगे विदेशी ​

बीबीसी हिंदी के मुताबिक महारानी बनते ही होप कुक से मिलने वाले विदेशी मेहमानों की संख्या अचानक बढ़ने लगी। अमेरिकी राजदूत से लेकर अमेरिकी कांग्रेस के सीनेटर उनसे मिलने गंगटोक आए।

Credit: Wikimedia Commons

​सीआईए की एजेंट होने का शक ​

इन मुलाकातों के बाद खबर गर्म होने लगी कि होप कुक वाकई अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की एजेंट हैं। CIA ने उन्हें अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए गंगटोक में प्लांट किया है।

Credit: Wikimedia Commons

​होप के भारत विरोधी बयान ​

होप कुक अक्सर भारत पर तंज कसने लगीं और भारत विरोधी बयान देने लगीं। वह सिक्किम को भारत में विलय से दूर रखने के लिए चोग्याल को लगातार उकसा रही थीं।

Credit: Wikimedia Commons

​14 अगस्त 1973 को भारत छोड़ा ​

भारत के सख्त रुख के कारण आखिरकार 14 अगस्त 1973 को होप कुक सिक्किम छोड़कर वापस अमेरिका लौट गईं और वहां पहुंचते ही चोग्याल से तलाक मांग लिया और दोबारा अमेरिका की नागरिकता ले ली।

Credit: Wikimedia commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 100 से ज्यादा स्टॉपेज फिर भी राइट टाइम रहती है ये ट्रेन!

ऐसी और स्टोरीज देखें