बुलेट की रफ्तार से भागी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 5 घंटे में नाप देगी दिल्ली-श्रीनगर की दूरी

Amit Mandal

Jan 07, 2025

​सुपरफास्ट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ​

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पिछले तीन दिनों के अपने ट्रायल रन के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड हासिल कर एक नया मील का पत्थर रख दिया।

Credit: @Railways

​जनवरी के अंत तक खत्म होगा ट्रायल ​

सूत्रों के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन इसी साल मई में शुरू हो जाएगा, हालांकि ट्रायल जनवरी के अंत तक खत्म हो जाएगा।

Credit: @Railways

​अश्विनी वैष्णव ने दिखाया वीडियो ​

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें ट्रेन अपने कई परीक्षणों के दौरान 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक पहुंच गई।

Credit: @AshwiniVaishnaw

​कोटा और लाबान के बीच ट्रायल ​

गुरुवार को ट्रायल के दौरान वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा और लाबान के बीच 30 किलोमीटर का सफर तय किया।

Credit: @AshwiniVaishnaw

You may also like

ये है भारत की सबसे पुरानी ट्रेन, 158 साल...
मदिरा के नशे में डूबा रहता था यह मुगल रा...

​180 किमी. प्रति घंटे स्पीड ​


रेल मंत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें चलती ट्रेन में रखे एक गिलास में रखा पानी स्थिर बना हुआ है, जबकि लोकोमोटिव 180 किलोमीटर की अधिकतम गति पर पहुंच गया।

Credit: @AshwiniVaishnaw

​1 जनवरी को ट्रायल हुआ ​

रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1 जनवरी को रोहल खुर्द और कोटा के बीच 40 किमी का ट्रायल रन किया गया, इस दौरान ट्रेन 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक पहुंची।

Credit: @Railways

​इन दो जगहों पर भी ट्रायल​

वहीं, कोटा-नागदा और रोहल खुर्द-चाऊ महला भागों पर 170 किमी/घंटा और 160 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी।

Credit: Railways

​वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें कब शुरू होंगी?​


देश भर में रेल यात्रियों के लिए सेवा सुलभ होने से पहले महीने के अंत तक ट्रायल चलेगा। परीक्षण पूरा होने के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त ट्रेन की अधिकतम गति का आकलन करेंगे।

Credit: @AshwiniVaishnaw

​एक से बढ़कर एक सुविधाएं ​


वंदे भारत ट्रेनों में ऑन-बोर्ड वाई-फाई, बेहद आरामदायक बिस्तर, स्वचालित दरवाजे और विमान जैसी डिजाइन जैसी सुविधाएं हैं।

Credit: @Railways

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है भारत की सबसे पुरानी ट्रेन, 158 साल बाद भी दौड़ रही शान से

ऐसी और स्टोरीज देखें