Jan 13, 2026

Vande Bharat Train: शॉवर आलीशान बेड और... अंदर की तस्वीरें देख कहेंगे ट्रेन है या महल?

Piyush Kumar

​देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ​


साल 2026 की शुरुआत में भारतीय रेलवे देने जा रहा है बड़ा तोहफा। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।

Credit: indian railway

​गुवाहाटी से हावड़ा का सुपरफास्ट सफर ​


यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन गुवाहाटी (कामाख्या) से हावड़ा (कोलकाता) के बीच चलेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी/घंटा है, जबकि ऑपरेशन स्पीड 160 किमी/घंटा रहेगी।

Credit: indian railway

​हावड़ा से कामाख्या किराया​

3AC: ₹2299। 2AC: ₹2970। 1AC: ₹3640। (+5% GST अलग से)

Credit: indian railway

​किराया और भविष्य की तैयारी ​


3AC का किराया ₹2300, 2AC ₹3000 और फर्स्ट AC ₹3600 रखा गया है, जिसमें खाना शामिल है। सरकार का प्लान 2026 में कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने का है।

Credit: indian railway

You may also like

वंदे भारत स्लीपर का किराया कितना है? 3 A...
अंतरिक्ष में कहां खो गया इसरो का सैटेलाइ...

​स्लीपर ट्रेन की रूट​

हावड़ा ⇄ कामाख्या (गुवाहाटी)
कुल दूरी: लगभग 958 किमी
न्यूनतम किराया दूरी: 400 किमी


Credit: indian railway

​823 यात्रियों की क्षमता, जबरदस्त कंफर्ट ​

बेहतर कुशनिंग, आसान सीढ़ियां और सुपीरियर सस्पेंशन के साथ सफर बेहद आरामदायक होगा। ट्रेन में हवाई जहाज जैसे मॉड्यूलर बायो-वैक्यूम टॉयलेट दिए गए हैं।


Credit: indian railway

​बुलेट ट्रेन जैसा लुक ​


वंदे भारत स्लीपर का एक्सटीरियर बुलेट ट्रेन से मिलता-जुलता है। ट्रेन के दोनों सिरों पर ड्राइवर केबिन दिए गए हैं और ऑटोमैटिक सिस्टम से यह काफी हद तक खुद चलने वाली ट्रेन है।

Credit: indian railway

​ट्रेन में शॉवर और हाई-टेक सेफ्टी ​


फर्स्ट AC कोच में शॉवर क्यूबिकल दिया गया है। साथ ही KAVACH एंटी-कोलिजन सिस्टम, CCTV, ऑटोमैटिक डोर और आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद है।

Credit: indian railway

​सुरक्षा और तकनीक​

ऑटोमैटिक दरवाज़े, कवच सुरक्षा सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक और आधुनिक तकनीक से लैस।

Credit: indian railway

​कपल कूपे और प्राइवेसी ​


रेलवे ने पहली बार वंदे भारत स्लीपर में ‘कपल कूपे’ डिजाइन किया है। इसमें शादीशुदा कपल को प्राइवेसी के साथ सफर करने की सुविधा मिलेगी।

Credit: indian railway

​ऑटोमैटिक डोर और 16 लग्जरी कोच ​


ट्रेन में ऑटोमैटिक एंट्री-एग्जिट डोर दिए गए हैं। इसमें कुल 16 AC कोच होंगे—11 AC 3 टियर, 4 AC 2 टियर और 1 फर्स्ट AC कोच।

Credit: indian railway

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: वंदे भारत स्लीपर का किराया कितना है? 3 AC से 1 AC तक, कितने खर्च होंगे पैसे

ऐसी और स्टोरीज देखें