देश में सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस...इस शहर से चलेगी
Ravi Vaish
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों की भारी डिमांड
दिवाली और छठ पूजा पर सभी लोगों को अपने घर जाने की जल्दी होती है, ऐसे में ट्रेनों की भारी डिमांड होती है
Credit: canva
सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस है, ये नई दिल्ली-पटना जंक्शन के बीच कुल आठ फेरे लगाएगी
Credit: canva
पटना-दिल्ली के बीच यात्रा करीब 11.5 घंटे में होगी पूरी
दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच 994 किलोमीटर की दूरी करीब 11.5 घंटे में पूरी करेगी
Credit: canva
दिल्ली-पटना के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस
इस ट्रेन में चेयरकार होगी, हालांकि दिल्ली-पटना के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है
Credit: canva
You may also like
हरियाणा में कभी बहती थी ये पवित्र नदी, ...
भारत में है विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षे...
रेगुलर वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे लंबा रूट
रेगुलर वंदे भारत एक्सप्रेस की बात करें तो सबसे लंबा रूट नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत का है, जो 771 किमी 8 घंटे में तय करती है
Credit: canva
दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइमटेबल
वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना के लिए 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को चलेगी वहीं वापसी में यह 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को चलेगी
Credit: canva
नई दिल्ली से पटना का किराया देना होगा इतना
इस ट्रेन का एसी चेयर कार कोच का नई दिल्ली से पटना का किराया 2,575 रुपये और एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4,655 रुपये है
Credit: canva
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस की टाइमिंग
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 02252 है, ये नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे चलकर रात 8 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
Credit: canva
वापसी में ट्रेन नंबर 02251 का ये है टाइम
वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस पटना से सुबह 7:30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचाएगी
Credit: canva
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस के स्टॉपेज
रास्ते में नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रूकेगी
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: हरियाणा में कभी बहती थी ये पवित्र नदी, अब नहीं पता!