​कश्मीर और दिल्ली के बीच चल गई स्पेशल ट्रेन, कश्मीरी सेब अब मिलेंगे एकदम फ्रेश​

Ravi Vaish

Sep 15, 2025

​​कश्मीरी सेब का स्वाद है बेजोड़​​

कश्मीरी सेब की बात ही अलग है, इसका स्वाद बेहद खास होता है इसलिए इसकी मांग भी ज्यादा रहती है

Credit: canva/social media

​​एकदम ताजा कश्मीरी सेब नहीं मिल पाता​​

पर कई बार आपको एकदम ताजा कश्मीरी सेब नहीं मिल पाता है, चूंकि इसके ट्रांस्पोटेशन में काफी समय लग जाता है

Credit: canva/social media

​कश्मीरी सेब के लिए 'स्पेशल ट्रेन सेवा' शुरू​

भारतीय रेल की कश्मीरी सेब के लिए 'स्पेशल ट्रेन सेवा' शुरू हुई, इससे कश्मीर की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी

Credit: canva/social media

​​'जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस' की शुरूआत​​

भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी के बागवानों को बड़ी राहत देते हुए 'जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस' (JPP-RCS) की शुरुआत की है।

Credit: canva/social media

You may also like

​भारत में किसे मिलता है वाइट पासपोर्ट; ज...
भारतीय इतिहास का वो 'अय्याश मुगल बादशाह'...

​कश्मीरी सेब दिल्ली के थोक बाजारों में ताजगी के साथ उपलब्ध​

ट्रेन सुबह 6:15 बजे बडगाम से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे सेब दिल्ली के थोक बाजारों में ताजगी के साथ उपलब्ध होंगे।

Credit: canva/social media

​कश्मीर के ​बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर के बीच अब रोजाना ट्रेन​

विशेष पार्सल ट्रेन सेवा 13 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, जो बडगाम (कश्मीर) से आदर्श नगर (दिल्ली) के बीच रोजाना चलेगी।

Credit: canva/social media

​​एक कोच में लगभग 23 मीट्रिक टन सेब​​

इस सेवा में कुल 8 वाहन पार्सल (VP) कोच और 1 SLR कोच होंगे। रास्ते में बाड़ी ब्राह्मण (जम्मू) स्टेशन पर लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा भी दी गई है। एक कोच में लगभग 23 मीट्रिक टन सेब लदे जा सकते हैं।

Credit: canva/social media

​​कश्मीर के ताजे सेब सीधे दिल्ली के बाजारों तक​​

इस सेवा के तहत अब कश्मीर के ताजे सेब सीधे दिल्ली के बाजारों तक पहुंचेंगे, वह भी तय समय पर और अच्छी स्थिति में।

Credit: canva/social media

​ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुकिंग ​​

अगर मांग बढ़ी, तो और भी पार्सल कोच जोड़े जाएंगे और अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी व्यापारी और किसान ऑनलाइन पोर्टल (www.fois.indianrail.gov.in) के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

Credit: canva/social media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​भारत में किसे मिलता है वाइट पासपोर्ट; जानकर रह जाएंगे हैरान​

ऐसी और स्टोरीज देखें