May 20, 2025
भारत में कई रहस्यमयी नदियां हैं जो करोड़ों लोगों के लिए जीवनयापन का साधन है, ऐसी ही तीन नदियों के बारे में आपको बता रहे हैं।
Credit: Wikimedia Commons
ये नदियां हैं सरस्वती नदी, कर्मनाशा नदी, और स्वर्णरेखा नदी। इन नदियों में हर एक नदी की अपनी-अपनी रहस्यमय और पौराणिक कहानियां जुड़ी हैं।
Credit: Wikimedia Commons
सरस्वती नदी को एक अदृश्य नदी माना जाता है जो कभी हिमालय से निकलकर गंगा और यमुना नदियों में मिलती थी।
Credit: Wikimedia Commons
इस नदी का वेदों में भी वर्णन है और इसकी महिमा का उल्लेख किया गया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह नदी भूमिगत रूप से बहती है और प्रयागराज में गंगा और यमुना से मिलती है।
Credit: Wikimedia Commons
कर्मनाशा नदी को एक शापित नदी माना जाता है, जो बिहार और उत्तर प्रदेश में बहती है।
Credit: Wikimedia Commons
इसके बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं, जिनमें से एक कहानी यह भी है कि इस नदी को छूने से व्यक्ति के सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं।
Credit: Wikimedia Commons
स्वर्णरेखा नदी को भारत की सबसे रहस्यमयी नदियों में से एक माना जाता है और इसका उद्गम झारखंड के रांची से होता है। यह झारखंड और उड़ीसा राज्यों में बहती है।
Credit: Wikimedia Commons
झारखंड में स्थानीय लोग इस नदी से सोना एकत्रित करते हैं और इनका कहना है कि नदी में सोने के कण मिलने के कारण इस नदी का नाम स्वर्ण रेखा रखा गया है।
Credit: Wikimedia Commons
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स