जब गोकुल में मुट्ठी भर नागा साधुओं ने अब्दाली की सेना को चटाई थी धूल

Amit Mandal

Dec 27, 2024

​अब्दाली ने किए कई हमले ​

उसने भारत पर सन 1748 से सन 1758 तक कई बार चढ़ाई की। अब्दाली ने भारत पर सबसे बड़ा हमला जनवरी 1757 में दिल्ली पर किया था। अहमदशाह एक महीने तक दिल्ली में रुका और जमकर लूटपाट की।

Credit: Wikimedia Commons

​नागा साधुओं ने अब्दाली को हराया ​

क्या आपको पता है कि नागा साधुओं ने मुस्लिम आक्रांता अहमद शाह अब्दाली को हराया था। अहमद शाह अब्दाली सन 1748 में नादिरशाह की मौत के बाद अफगानिस्तान का शासक और दुर्रानी साम्राज्य का संस्थापक बना था।

Credit: Wikimedia Commons

​गोकुल पर बोला धावा ​

इसके बाद अहमद शाह अब्दाली ने दिल्ली और मथुरा पर हमला करने के बाद गोकुल पर हमला किया था। गोकुल में कई मंदिर थे और यहां भारी खजाना भी था जिसके लालच में अब्दाली ने यहां धावा बोला था।

Credit: Wikimedia Commons

​अब्दाली की सेना से भिड़े नागा साधु ​

इसी हमले के दौरान मुट्ठी भर नागा साधु अब्दाली की सेना से भिड़ गए और उसे हरा दिया था। इस युद्ध में करीब 2,000 नागा साधुओं ने वीरगति पाई थी।

Credit: Wikimedia Commons

You may also like

मनमोहन सिंह के बचपन का यार, जिसने पाकिस्...
किस बीमारी से पीड़ित थे डॉ. मनमोहन सिंह,...

​30 हजार की सेना को रोका ​

नागा साधुओं ने अब्दाली की 30 हजार सैनिकों की सेना को आगे बढ़ने नहीं दिया था। इस तरह नागा साधुओं ने गोकुल और वहां के मंदिरों की रक्षा की थी।

Credit: Wikimedia Commons

​भगवान शिव के भक्त ​


बता दें कि नागा साधु, सनातन धर्म के एक विशेष साधु समुदाय हैं। नागा साधु, भगवान शिव और शक्ति के भक्त होते हैं।

Credit: Wikimedia Commons

​युद्ध कला में माहिर ​

नागा साधु, हमेशा नग्न रहते हैं और युद्ध कला में माहिर होते हैं। ये अपने शरीर पर भस्म लगाकर रहते हैं।

Credit: Wikimedia Commons

​नागा साधुओं की खास पहचान ​

नागा साधु, त्रिशूल, तलवार, शंख, और चिलम से अपने सैन्य दर्जे को दर्शाते हैं। ये प्रायः कुंभ में दिखाई देते हैं।

Credit: Wikimedia Commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मनमोहन सिंह के बचपन का यार, जिसने पाकिस्तान से लाया था 'तोहफा'

ऐसी और स्टोरीज देखें