Aug 08, 2023

चंद्रयान-3 के पीछे है एक और अंतरिक्षयान, जानिए रेस में कौन मारेगा बाजी

Alok Rao

​रूस रवाना करने वाला है लूना-25​

रूस 47 साल बाद शुक्रवार को चंद्र मिशन के लिए अपने अंतरिक्ष यान लूना-25 को रवाना करेगा। रूस का यह अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 से पहले चंद्रमा पर उतर सकता है।

Credit: BCCL

यहां पढ़ें आज की ताजा खबरें

​वोस्तोच्नी कोस्मोड्रोम से लॉन्च करेगा​​

रूस अपना अंतरिक्ष यान मास्को से 5,550 किलोमीटर पूर्व में स्थित वोस्तोच्नी कोस्मोड्रोम से लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग चंद्रयान-3 के रवाना होने के करीब चार सप्ताह बाद होने जा रही है।

Credit: BCCL

​चंद्रमा का चक्कर लगा रहा चंद्रयान-3​

भारत का चंद्रयान-3 गत 14 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है और उसका चक्कर लगा रहा है।

Credit: BCCL

​पहले लैंड कर सकता है लूना-25​

लूना-25 की रवानगी और चंद्रमा पर उसके उतरने की टाइमलाइन चंद्रयान-3 की तिथि से टकरा सकती है या यह भी हो सकता है कि लूना-25 उससे पहले चांद पर उतर जाए।

Credit: BCCL

You may also like

इस देश में नहीं है एक भी पेड़, नाम सुनकर...
कश्मीर के 'लाल सोने' के आगे सोने-चांदी क...

​रूसी एजेंसी ने दी सफाई​

रोस्कोसमोस का कहना है कि दोनों अभियान एक-दूसरे के रास्ते में रुकावट नहीं बनेंगे क्योंकि दोनों की लैंडिंग की जगहें अलग-अलग हैं।

Credit: BCCL

​एक साल तक चांद पर रहेगा लूना-25​

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 दो सप्ताह तक रहेगा और उसकी सतह का परीक्षण करेगा जबकि लूना-25 की अवधि एक साल है।

Credit: BCCL

​चांद के दक्षिणी हिस्से में उतरेगा​

रूस का अंतरिक्षयान लूना-25 भी चंद्रमा के उसी दक्षिणी हिस्से में लैंड करेगा जहां चंद्रयान-3 को उतारने की तैयारी है।

Credit: BCCL

​चांद तक पहुंचने में लगेंगे 5 दिन​

अंतरिक्षयान लूना-25 को चंद्रमा तक पहुंचने में पांच दिन लगेंगे। फिर पांच से सात दिन तक चंद्रमा की कक्षा का चक्कर लगाएगा।

Credit: BCCL

​चंद्रमा पर मिले हैं पानी के संकेत​

वैज्ञानिकों का मानना है कि चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी के संकेत हैं और इससे वहां भविष्य में मनुष्य जीवन की संभावना बन सकती है।

Credit: BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस देश में नहीं है एक भी पेड़, नाम सुनकर विश्वास नहीं होगा

ऐसी और स्टोरीज देखें