Dec 17, 2024
आज से ठीक 443 साल पहले मुगल सल्तनत की उस शहजादी का निधन हुआ, जो सबसे ताकतवर और खूबसूरत मानी जाती थी।
Credit: Wikipedia
औरंगजेब ने अपनी इस बहन को इतना वेतन दिया कि जिसे सुनकर आपकी आंखें हैरत से खुल जाएंगी।
Credit: Wikipedia
इस शहजादी को अपने जमाने की सबसे सुसंस्कृत और फैशनेबल शहजादी माना जाता था। उसकी अमीरी और शानोशौकत के किस्से आम थे।
Credit: Wikipedia
जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहजहां की बेटी और औरंगजेब की बहन जहांआरा की जिन्हें लेकर तमाम किस्से फैले हुए हैं।
Credit: Wikipedia
शहजादी जहांआरा औरंगजेब की इतनी प्रिय थी कि वो लगातार अपनी बहन का वेतन बढ़ाता गया। एक शानदार महल भी दिया। जहांआरा की शानो-शौकत ही अलग थी।
Credit: Meta AI
मुगल बादशाह हरम में रहने वाली महिलाओं के लिए वेतन की व्यवस्था करते थे। जहांआरा बेगम को मिलनेवाले वेतन ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए।
Credit: Meta AI
शुरू में जहांआरा को वेतन के तौर पर 7 लाख रुपये सालाना मिलते थे। मुमताज के निधन के बाद उसमें 4 लाख रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई।
Credit: Meta AI
इस तरह उसका वेतन 11 लाख रुपये सालाना हो गया। इसके अलावा अन्य स्रोतों जैसे अपनी जागीरों से मिलने वाले राजस्व से भी जहांआरा की बड़ी कमाई होती थी।
Credit: Meta AI
मुगल सल्तनत में सबसे ज्यादा खर्चीली जहांआरा बेगम ही थीं, जो विशेष अवसरों पर लाखों रुपए खर्च कर देती थीं। भाई दाराशिकोह की शादी में उन्होंने 16 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।
Credit: Meta AI
1666 में औरंगजेब ने जहांआरा के सालाना भत्ते में 5 लाख रुपये का और इजाफा किया जिससे उनका सालाना वेतन 17 लाख रुपया हो गया। अन्य आय मिलाकर कमाई 30 लाख रुपये पहुंचती थी। यानी आज की तारीख में करीब डेढ़ अरब रुपये।
Credit: wikimedia
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स