ये है भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन, जान लीजिए नाम

Shashank Shekhar Mishra

Sep 14, 2024

​भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। ​

Credit: istock

​​लोगों के लिए भारतीय ट्रेनों में सफर करना काफी सस्ता और सुविधाजनक है। ​

Credit: istock

​​भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ​

Credit: istock

​​हम में से अधिकतर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ​

Credit: istock

You may also like

ये है भारत की सबसे रईस ट्रेन, हर साल करत...
कहीं और नहीं, भारत में है दुनिया की सबसे...

​​वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है? ​

Credit: istock

​​भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन का नाम मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन है। ​

Credit: istock

​​इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है। ​

Credit: istock

​​​पैसेंजर ट्रेन​​

मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने में 5 घंटे का समय लगाती है।

Credit: istock

​​​तमिलनाडु​​

यही नहीं कई बार तो इसे इस दूरी को सफर करने मे 6 से 7 घंटे का समय भी लग जाता है। यह ट्रेन तमिलनाडु के मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से ऊटी के उदमंडल रेलवे स्टेशन के बीच चलती है।

Credit: istock

​​​वेलिंगटन​​

अपने सफर में ये ट्रेन केलर, कुन्नुर, वेलिंगटन, लवडेल, ऊटाकमुंड स्टेशन से होकर जाती है। यह ट्रेन जिस रूट से होकर गुजरती है वह काफी खूबसूरत है।

Credit: istock

​​​ट्रेन यात्रा​​

प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने वाले ज्यादातर लोग इस ट्रेन में सफर करते हैं। इस ट्रेन यात्रा के दौरान करीब 16 सुरंगें और 250 से ज्यादा पुल से होकर गुजरती है।

Credit: istock

​​यह ट्रेन अंग्रेजों के समय से ही चलती आ रही है। इस ट्रेन की शुरुआत 1899 में हुई थी। ​

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है भारत की सबसे रईस ट्रेन, हर साल करती है अरबों में कमाई

ऐसी और स्टोरीज देखें