Dec 29, 2025
NASA के एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइज़ैकमेन ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि एजेंसी चांद पर स्थायी बेस बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
Credit: iStock
आइज़ैकमेन ने बताया कि NASA बहुत जल्द चांद पर अपनी स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की योजना को अमल में लाएगा।
Credit: iStock
इस ऐलान पर SpaceX के मालिक एलन मस्क ने सिर्फ एक शब्द लिखा—Awesome, जिसने मिशन की गंभीरता और बढ़ा दी।
Credit: AP
NASA को उम्मीद है कि SpaceX का दोबारा इस्तेमाल होने वाला रॉकेट Starship चांद पर इंसानों को उतारने में अहम भूमिका निभाएगा।
Credit: Piyush Kumar
NASA की योजना है कि पहली महिला और पहले अश्वेत व्यक्ति को चांद पर उतारा जाए और वहां लंबे समय तक इंसानी मौजूदगी कायम रखी जाए।
Credit: iStock
NASA ने आर्टेमिस III मिशन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कॉन्ट्रैक्ट की बोली प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।
Credit: iStock
NASA के मुताबिक, अमेरिका की प्राथमिकता स्पेस में एक मजबूत ऑर्बिटल इकोनॉमी बनाना है, जो वैज्ञानिक और रणनीतिक दोनों रूप से अहम होगी।
Credit: iStock
स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए न्यूक्लियर पावर और न्यूक्लियर प्रोपल्शन जैसी एडवांस तकनीकों पर भी काम किया जा रहा है।
Credit: iStock
NASA का मानना है कि भविष्य के मंगल मिशन से पहले चांद पर बेस बनाना जरूरी है, क्योंकि दुनिया के लिए यह मायने रखता है कि चांद पर पहला स्थायी ठिकाना कौन बनाता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स