मुगल शासक ने 'बेटी के आशिक' को 'पान में जहर' देकर मार डाला था

Ravi Vaish

Aug 02, 2025

​​मुगलों ने काफी लंबे समय तक किया शासन​​


भारतीय इतिहास में मुगलों ने काफी लंबे समय तक शासन किया और सत्ता हासिल करने और बचाने के लिए कई कदम उठाए

Credit: wikimedia/canva

​​मुगल बादशाह शाहजहां का डर​​


पूरी जिंदगी सत्ता के छिनने का डर मुगल बादशाह शाहजहां को सताता रहा यही कारण रहा कि बड़ी बेटी जहांआरा की शादी नहीं हो पाई

Credit: wikimedia/canva

​​अगर जहांआरा ने शादी की तो​​



इतिहासकारों का कहना है कि उनके पिता शाहजहां का मानना था कि अगर जहांआरा ने शादी की, तो सल्तनत में दामाद को हिस्सा देना पड़ेगा

Credit: wikimedia/canva

​​जहांआरा पूरी जिंदगी कुंवारी रहीं​​

बताते हैं कि जहांआरा पूरी जिंदगी कुंवारी रहीं पर ऐसा नहीं कि उन्हें कभी किसी से प्रेम नहीं हुआ उसे प्यार हुआ था पर शाहजहां ने इसे आगे नहीं बढ़ने दिया

Credit: wikimedia/canva

You may also like

धरती के नीचे कितना खोदने पर पानी निकल आत...
आसमान में आपस में क्यों नहीं टकराते प्ले...

​​जहांआरा से मिलने आता था एक शख्स​​

जहांआरा से एक शख्स मिलने आया करता था वह सल्तनत में काम करने वाला एक फारसी शख्स था, जिसका नाम नजर खान था पर इसकी खबर शाहजहां को हो गई

Credit: wikimedia/canva

​​जहांआरा और नजर खान के निकाह का प्रस्ताव​​


औरंगजेब के मामा शाइस्ता खान नजर खान को पसंद करते थे एक दिन उन्होंने जहांआरा और नजर खान के निकाह की बात रखी, शाहजहां को यह बात पसंद नहीं आई

Credit: wikimedia/canva

​​मुगल बादशाह शाहजहां ने एक चाल चली​​


शाहजहां पहले बेटी के इस प्यार को जानते थे इन्हें खत्म करने के लिए शाहजहां ने चाल चली उन्होंने नजर खान को दरबार में बुलाया और अपने हाथों से पान खिलाया

Credit: wikimedia/canva

​​पान मिलना सम्मान की बात​​

उस मुगल दौर में बादशाह के हाथों से पान मिलना सम्मान माना जाता था बादशाह ने जैसे ही नजर खान को पान थमाया, उसने खुश होकर उसे खा लिया

Credit: wikimedia/canva

​​नजर खान की ​घर पहुंचने से पहले ही हो गई मौत​​

नजर खान को अंदाजा नहीं था कि उसमें जहर भी है पान खाने के बाद वो अपनी पालकी में सवार हुआ और अपने घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई

Credit: wikimedia/canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: धरती के नीचे कितना खोदने पर पानी निकल आता है?

ऐसी और स्टोरीज देखें