Dec 24, 2024

भारत की वो महारानी जिसने मचा दिया था यूरोप में तहलका

Amit Mandal

​शानो-शौकत के लिए मशहूर​

बेहद खूबसूरत और अपने जमाने की खासी चर्चित और फैशनेबल बड़ौदा की महारानी सीता देवी अपनी शानोशौकत के लिए मशहूर थीं।

Credit: Instagram/Wikimedia

​सीता देवी ने सभी को पीछे छोड़ा ​

उनका जन्म चेन्नई में 12 मई 1917 को हुआ था। तब स्वतंत्र रियासतों के तमाम राजा और रानी वैभवपूर्ण जिंदगी जीते थे लेकिन सीता देवी ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

Credit: Instagram/Wikimedia

​बेहद सुंदर थीं सीता देवी ​

दिखने में सीता देवी बेहद सुंदर थीं। उनके तीखे नाक-नक्श और रंगत हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती थी। उनके फैशन ने पूरे यूरोप को दीवाना बना दिया था।

Credit: Instagram/Wikimedia

​बिंदास लाइफस्टाइल और साहसी​

अपनी बिंदास लाइफस्टाइल, प्यार और फैशन को लेकर वह खूब चर्चा में रहीं। हिम्मत इतनी कि दूसरी शादी के लिए धर्म बदलकर मुस्लिम हो गईं।

Credit: Instagram/Wikimedia

You may also like

Vande Bharat की इस खासियत पर फिदा विदेशी...
सरकार से 1000 रुपये महीना ले रहीं सनी लि...

​मुस्लिम धर्म अपनाकर की दूसरी शादी ​

उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाकर पहले पति से तलाक लिया, फिर हिंदू बनकर महाराजा बड़ौदा प्रताप गायकवाड़ से शादी रचा ली। उनके इस कदम ने तहलका मचा दिया था।

Credit: Instagram/Wikimedia

​मोनाको आया पसंद ​

यूरोप के कई देश घूमने के बाद महारानी सीता देवी को मोनाको पसंद आया था। प्रताप गायकवाड़ ने उनके लिए आलीशान किलेनुमा बंगला खरीदा।

Credit: Instagram/Wikimedia

​यूरोप की फैशन सिंबल ​

महाराजा बड़ौदा से शादी के बाद वो मोनाको में ठाट-बाट से रहने लगीं। वह लगातार पेरिस जाती थीं और वहां की हाई-सोसायटी में महफिलें जमती थीं।

Credit: Instagram/Wikimedia

​बेशकीमती जेवरात ​

महाराजा ने बड़ौदा से काफी बेशकीमती सामान और जेवरात सीता देवी के पास भेजे। उनके जेवरात देख हर किसी की आंखें चौंधिया जाती थी।

Credit: Instagram/Wikimedia

​बनाई अपनी खास पहचान​

मोनाको में महारानी सीतादेवी का स्वागत मोनाको के महाराजा और महारानी ने किया। पूरे यूरोप में उनकी छवि एक ऐसी महारानी के रूप में बनी जो दिल खोलकर पैसा खर्च करती थी और आलीशान जिंदगी जीती थी।

Credit: Instagram/Wikimedia

​अकूत संपत्ति की मालकिन ​

तब सीता देवी की संपत्ति करीब 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2200 करोड़ रुपये आंकी गई थी। महारानी कभी यूरोप में होतीं तो कभी अमेरिका में सैर करती थीं।

Credit: Instagram/Wikimedia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Vande Bharat की इस खासियत पर फिदा विदेशी, आ रही डिमांड!

ऐसी और स्टोरीज देखें