Oct 05, 2024

भारतीय इलाके से पहली बार कैलाश शिखर के दर्शन, रो पड़े शिवभक्त

Amit Mandal

​शिवभक्त हुए गदगद​

शिवभक्त उस वक्त गदगद हो गए जब उन्हें गुरुवार को भारतीय क्षेत्र के अंदर पुराने लिपुलेख दर्रे से भगवान शिव का निवास स्थान माने जाने वाली पवित्र कैलाश चोटी के पहले दर्शन हुए।

Credit: PTI/Wikipedia

​व्यास घाटी में स्थित​

पुराना लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में स्थित है और इसका अत्यधिक धार्मिक महत्व है।

Credit: PTI/Wikipedia

​ऐसा नजारा पहले तिब्बत से ही दिखता था​

इससे पहले, तीर्थयात्रियों को पवित्र चोटी को देखने के लिए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ती थी। भारतीय क्षेत्र के अंदर से कैलाश शिखर को देखने वाला तीर्थयात्रियों का यह पहला जत्था है।

Credit: PTI/Wikipedia

​गुंजी कैंप पहुंचे तीर्थयात्री​

इस खास यात्रा के लिए पांच तीर्थयात्री बुधवार को गुंजी कैंप पहुंचे। उन्होंने कहा कि चोटी के दृश्य के लिए उन्हें पुराने लिपुलेख दर्रे तक 2.5 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ी।

Credit: PTI/Wikipedia

You may also like

ये है यूपी का सबसे लंबा पुल, पार करने पर...
भारत के किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा...

​शिवभक्त अब भारतीय क्षेत्र से भी कर सकेंगे दर्शन​

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शिव भक्तों को कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है और वे भारतीय क्षेत्र के अंदर से ही भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

Credit: PTI/Wikipedia

​खास जगह ढूंढी​

कुछ महीने पहले, उत्तराखंड पर्यटन विभाग, सीमा सड़क संगठन (BRO) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के अधिकारियों की एक टीम ने उस स्थान की खोज की जहां से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है।

Credit: PTI/Wikipedia

​आंखों में आंसू आ गए​

सभी पांच तीर्थयात्री बेहद उत्साहित थे और जब उन्होंने पुराने लिपुलेख दर्रे पर इस उद्देश्य के लिए तैयार किए गए एक प्वाइंट से पवित्र कैलाश शिखर को देखा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Credit: PTI/Wikipedia

​80,000 रुपये का पैकेज​

चार रात और पांच दिन के पैकेज की लागत जीएसटी सहित प्रति पर्यटक 80,000 रुपये है और बुकिंग केएमवीएन वेबसाइट पर की जा सकती है।

Credit: PTI/Wikipedia

​उत्तराखंड पर्यटन विभाग पैकेज टूर​

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा कैलाश पर्वत, आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को कवर करने वाला एक पैकेज टूर शुरू किया गया है।

Credit: PTI/Wikipedia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है यूपी का सबसे लंबा पुल, पार करने पर बदल जाता है जिला; दूरी जान चौक जायेंगे आप

ऐसी और स्टोरीज देखें