Jun 15, 2023

समुद्र में क्यों उठता है बवंडर? 10 फैक्ट्स

Alok Rao

​क्या है चक्रवात?​

यहां हम आपको बताएंगे कि समुद्र में चक्रवात क्या होता है और यह इतना भीषण रूप क्यों लेता है।

Credit: AP

​जलवायु परिवर्तन है वजह​

चक्रवात आने की सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन को माना जाता है। समुद्र के पानी का तापमान बढ़ने की वजह से चक्रवात का निर्माण होता है।

Credit: AP

​चक्रवात के पीछे गर्म हवा​

समुद्र के जल का तापमान बढ़ने की वजह से इसके ऊपर की मौजूद हवा गर्म हो जाती है।

Credit: AP

​गर्म हवा ऊपर उठती है​

जब यह हवा ऊपर की तरफ उठने लगती है, तो उस जगह पर कम दबाव का क्षेत्र बनने लगता है।

Credit: AP

You may also like

इन मुस्लिम देशों में लागू है यूनिफॉर्म स...
ये तूफान तो लील गया था 10000 जिंदगियां

​गर्म हवा की जगह लेती है ठंडी हवा​

इसे भरने के लिए पास मौजूद ठंडी हवा कम दवाब वाली जगह की तरफ जाने लगती है। गर्म और ठंडी हवाओं के मिलने से तूफान बनता है।

Credit: AP

​भाप में बदलती है गर्म हवा​

गर्म और ठंडी हवा के मिलने से एक प्रक्रिया शुरू हो जाती है। गर्म हवा भाप में बदलती है और गर्म हवा की जगह नमी वाली हवा लेने लगती है।

Credit: AP

​ठंडे पानी में नहीं बनते चक्रवात​

इससे एक तूफानी चक्र बनने लगता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात ठंडे पानी में नहीं बनते। इसके लिए जल का गर्म होना जरूरी है।

Credit: AP

​चक्रवात के अलग-अलग नाम​

दुनिया भर में साइक्लोन को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। कहीं इसे साइक्लोन, कहीं हरिकेन और कहीं टाइफून कहा जाता है।

Credit: AP

​अमेरिका में टॉरनेडो​

कैरेबियन सी में इसे हरिकेन और चाइना सी में इसे टाइफून कहा जाता है। अमेरिका में इसे टॉरनेडो एवं हरिकेन बुलाया जाता है।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन मुस्लिम देशों में लागू है यूनिफॉर्म सिविल कोड,हिंदुओं को ऐतराज नहीं

ऐसी और स्टोरीज देखें