Jun 07, 2025
भारतीय रेलवे जम्मू कश्मीर को खास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रही है, यानी कश्मीर पहली बार रेल मार्ग से जुड़ने जा रहा है
Credit: canva/social media
वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर तक चलेगी श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और सुबह 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, सेवाएं 7 जून से शुरू होंगी
Credit: canva/social media
इस बीच ट्रेन एक स्टॉप बनिहाल स्टेशन पर लेगी कुल सफर में 3 घंटे का समय लगेगा, रास्ते में यह ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेलवे चिनाब ब्रिज से गुजरेगी
Credit: canva/social media
वापसी में यही ट्रेन श्रीनगर से दोपहर 2 बजे निकलेगी और बनिहाल से होते हुए 16:58 बजे कटरा पहुंचेगी, इसमें भी करीब 3 घंटे का समय लगेगा
Credit: canva/social media
एक अन्य वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2:55 बजे कटरा से रवाना होगी और शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी इससे यात्रियों को सुबह और शाम दोनों समय विकल्प मिलेंगे।
Credit: canva/social media
इस ट्रेन का किराया एसी चेयर कार (CC) किराया 715 रुपये है, एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया 1320 रुपये होगा
Credit: canva/social media
यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से थोड़ा अलग है इसके लिए खास रेक तैयार किया गया है जिससे इस ट्रेन में -10 डिग्री सेल्सियस में ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को ठंडक नहीं गर्मी का एहसास होगा
Credit: canva/social media
ट्रेन के अंदर से लेकर वॉशरूम तक में हीटर लगा हुआ है यानी कश्मीर में गला देने वाली ठंड में भी आपको गर्माहट मिलती रहेगी
Credit: canva/social media
बर्फबारी के दौरान विंडशील्ड पर बर्फ नहीं जमेगा वहीं हर कोच के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड्स से लैस वॉटर टैंक लगाया गया है
Credit: canva/social media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स