Mar 07, 2024
भारत की महिलाएं सभी सेक्टर में अपना परचम लहरा रही है। चाहे फिर वो राजनीति हो या फिर बिजनेस हर क्षेत्र में महिलाएं अपना नाम बना रही है। आज हम आपको भारत की शक्तिशाली महिलाओं के बारे में बताएंगे।
Credit: Social Media
भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और IPL में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कई उपलब्धियां हासिल की है। फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नीता अंबानी को देश की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है।
Credit: Social Media
जिया मोदी एक भारतीय लीगल एडवाइजर हैं और सबसे ताकतवर महिला उद्यमियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती हैं।
Credit: Social Media
अपोलो हॉस्पिटल को भारत में सबसे बड़ी चेन बनाने के पीछे सुनिता रेड्डी का बहुत बड़ा योगदान रहा रहा है। सुनिता रेड्डी भी भारत की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं।
Credit: Social Media
भारत की वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण प्रतिष्ठित और शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में है। फॉर्च्यून इंडिया के अनुसार भारत की वित्त मंत्री सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं।
Credit: Social Media
रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल की सीईओ है। रोशनी नादर मल्होत्रा एक भारतीय व्यवसायी है जो अब भारतीय मल्टीनेशनल आईटी कंपनी एचसीएल की अध्यक्ष है। इन्हें भी भारत की सबसे पावरफुल महिलाओं में से एक माना जाता है।
Credit: Social Media
नायका के संस्थापक-सीईओ फाल्गुनी नायर, जो हाल ही में भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला अरबपति होने के कारण सुर्खियों में रहीं है, को भी भारत की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं में से एक माना जाता है।
Credit: Social Media
अरुंधति भट्टाचार्य एक रिटायर भारतीय बैंकर और भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। इन्हें भी भारत की सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं में से एक माना जाता है।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स