आज ही के दिन इंदिरा गांधी को मिली थी सबसे बड़ी हार

शिशुपाल कुमार

Jun 12, 2023

​इमरजेंसी की वजह​

आज 12 जून है, यानि वो दिन जिस दिन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को इतनी बड़ी हार मिली थी कि उन्होंने आगे चलकर देश में इमरजेंसी लगा दी।

Credit: BCCL

​इलाहाबाद हाईकोर्ट का वो फैसला​

आज ही के दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया था। उनका चुनाव ही रद्द कर दिया गया था।

Credit: BCCL

​उत्तर प्रदेश राज्य बनाम राज नारायण​

यह केस जायंट किलर के नाम से मशहूर नेता राज नारायण ने इंदिरा गांधी के खिलाफ किया था। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Credit: BCCL

​दोषी पाईं गई थीं इंदिरा​

राजनाराण के कई आरोपों से दो में इंदिरा गांधी दोषी पाईं गईं थीं। इंदिरा को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था।

Credit: BCCL

You may also like

जो दुनिया के पास नहीं, वो भारत के पास! व...
औरंगजेब का पहला प्यार हीराबाई

​चुनाव लड़ने पर​

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में इंदिरा गांधी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक दी थी।

Credit: BCCL

​सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं​

इंदिरा हाईकोर्ट में ही नहीं हारीं थीं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी कोई बड़ी राहत नहीं मिली थी। पीएम की कुर्सी तो रही, लेकिन संसद में वोटिंग का अधिकार इंदिरा से छिन गया

Credit: BCCL

​जेपी की रैली ​

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जय प्रकाश नारायण ने 25 जून को दिल्ली में रैली करी और इंदिरा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया

Credit: @IndiaHistorypic

​भड़कीं इंदिरा​

इधर जेपी की रैली शुरू हुई और उधर इंदिरा गांधी विपक्ष के आरोपों और मांगों पर भड़कने लगी। शाम होते-होते इमरजेंसी की तैयारी होने लगी।

Credit: BCCL

​लग गई इमरजेंसी​

इधर जेपी की रैली खत्म हुई और उधर इंदिरा गांधी राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। इसी दिन इमरजेंसी लगाने की घोषणा कर दी गई

Credit: BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जो दुनिया के पास नहीं, वो भारत के पास! वरुणास्त्र, वो हथियार जिससे थर-थर कांपता है चीन

ऐसी और स्टोरीज देखें