देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च, 5 स्टार सुविधाएं दिल जीत लेंगी आपका

Ravi Vaish

Jan 17, 2026

​​देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन​

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच 958 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी

Credit: Twitter/canva

​​हर कोच में CCTV कैमरे​​


हर कोच में CCTV कैमरे हैं वहीं टक्कर-रोधी 'कवच' (Kavach) ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम दिया है

Credit: Twitter/canva

​​नई डिजाइन की सीढ़ियां​​

बेहतर कुशनिंग और शोर कम करने वाली तकनीक के साथ आरामदायक बर्थ वहीं ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए नई डिज़ाइन की सीढ़ियां हैं

Credit: Twitter/canva

​​ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे​​

कोच के बीच आने-जाने के लिए ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे और हर सीट पर रीडिंग लाइट और USB चार्जिंग पोर्ट भी इसमें मिलेगा

Credit: Twitter/canva

You may also like

'नई अमृत भारत एक्सप्रेस', 9 रूटों पर दौड...
बाबर के बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर हिंदुस्ता...

​​बंगाली और असमिया व्यंजन भी मिलेंगे​​

हॉट केस और रेफ्रिजरेटर की सुविधा के साथ बड़ी पेंट्री, साथ ही क्षेत्रीय खाने जैसे बंगाली और असमिया व्यंजन भी मिलेंगे

Credit: Twitter/canva

​​एडवांस्ड बेडरोल दिए जाएंगे​​

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को हाई क्वालिटी वाले कंबल कवर और एडवांस्ड बेडरोल दिए जाएंगे वहीं इस ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे

Credit: Twitter/canva

​​आधुनिक बायो-वैक्यूम टॉयलेट​​

दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और बर्थ भी दी गई हैं तो वहीं आधुनिक बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टच-फ्री फिटिंग है

Credit: Twitter/canva

​​इमरजेंसी टॉक-बैक की खास सुविधा​​


आपातकालीन स्थिति में स्टाफ से बात करने की सुविधा भी है तो कोच को साफ और कीटाणुमुक्त रखने के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक के साथ फायर डिटेक्शन और प्रोटेक्शन सिस्टम भी

Credit: Twitter/canva

​​16 कोच में कुल 823 बर्थ की सुविधा​​

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 823 बर्थ की सुविधा दी गई है- 3 AC कोच (11)- 611 बर्थ, 2 AC कोच (4)- 188 बर्थ तो वहीं 1 AC कोच (1)- 24 बर्थ के साथ होगा

Credit: Twitter/canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 'नई अमृत भारत एक्सप्रेस', 9 रूटों पर दौड़ने को तैयार, कम किराए में बढ़िया सफर

ऐसी और स्टोरीज देखें