Jan 10, 2025

यहां बन रहा देश का पहला साउंड प्रूफ एक्सप्रेस-वे, बस खुलने ही वाला है

Amit Mandal

​देश का पहला साउंड प्रूफ एक्सप्रेस-वे ​


आपने सामान्य एक्सप्रेसवे के बारे में तो सुना और देखा होगा और गाड़ी भी दौड़ाई होगी, लेकिन क्या आपको देश के पहले साउंड प्रूफ एक्सप्रेस-वे के बारे में पता है।

Credit: Social Media/X

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे​

देश के इस पहले साउंड प्रूफ एक्सप्रेसवे का नाम है- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, जो राजधानी को उत्तराखंड से सीधा कनेक्ट करेगा।

Credit: Social Media/X

​जंगलों के बीच से होकर गुजरेगा​


दरअसल, यह देश का पहला साउंड बैरियर एक्सप्रेस-वे है, जो जंगलों के बीच से होकर गुजरेगा और जानवरों का खास ध्यान रखा जाएगा।

Credit: Social Media/X

​आवाज जंगल तक नहीं पहुंचेगी ​

इसकी विशेष खासियत यह है कि इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे में चलने वाली गाड़ियों की रोशनी और आवाज जंगल तक नहीं पहुंचेगी।

Credit: Freeepik

You may also like

किन दो स्टेशनों के बीच चली थी भारत की पह...
भारत की अनोखी सड़क...चारों तरफ सफेद रेगि...

​जंगल और जानवरों को राहत​

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बीच में उत्तराखंड बॉर्डर में एंट्री करने के बाद राजाजी और शिवालिक जंगल पड़ते हैं, जहां जानवर घूमते रहते हैं।

Credit: Social Media/X

​12 किलोमीटर तक एक्सप्रेसवे ​

राजाजी और शिवालिक जंगलों में 12 किलोमीटर तक एक्सप्रेसवे बन रहा है, जहां 800 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी जिससे सिर्फ सड़कें ही रोशन होंगी।

Credit: Social Media/X

​शोर जानवरों तक न पहुंचे ​

इस एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने वाले वाहनों के शोर का असर जानवरों पर न पड़े इसलिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस साउंड प्रूफ तकनीक को विकसित किया है।

Credit: Social Media/X

​जंगलों तक न शोर पहुंचेगा न रोशनी ​

साउंड प्रूफ एक्सप्रेसवे के ऊपर गाड़ियों की आवाज का शोर नीचे जंगल और जानवर तक नहीं पहुंचेगा और न ही रात के समय लाइट की रोशनी जंगल तक पहुंचेगी।

Credit: Social Media/X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: किन दो स्टेशनों के बीच चली थी भारत की पहली ट्रेन, कितने यात्री थे सवार?

ऐसी और स्टोरीज देखें