जेल में कैदियों को कितनी बार मिलता है खाना, क्या नॉन-वेज भी खाते हैं?

Amit Mandal

Mar 26, 2024

​​जेल में किस तरह का खाना मिलता है?​​

अक्सर हम जेलों की खबरें पढ़ते, सुनते और देखते हैं। ऐसे में कई बार हमारे मन में सवाल आता है कि जेल में किस तरह का खाना मिलता है?

Credit: iStock

​थाली में सूखी रोटी, दाल?​

फिल्मों में हमने देखा है कि जेल में कैदियों को एक थाली में सूखी रोटी थोड़ी सब्जी या पानी जैसी दाल दी जाती है। क्या सच में ऐसा होता है? क्या वहां नॉनवेज भी मिलता है?

Credit: iStock

​राज्य सरकारें करती हैं फैसला​

कैदियों को किस तरह का खाना मिलेगा, कितना खर्च किया जाएगा, इसका फैसला राज्य सरकारें करती हैं। देश में जेलों के संचालन का अधिकार राज्यों के पास होता है।

Credit: Unsplash

​​हर कैदी के खाने के लिए 52.42 रुपये खर्च​​

NCRB के 2015 के आंकड़ों के अनुसार, राज्य सरकारें औसतन हर कैदी के खाने के लिए 52.42 रुपये खर्च करती हैं। इसमें कैदियों को ब्रेकफास्ट सहित 3 वक्त का खाना मिलता है।

Credit: X(Twitter)

You may also like

दुनिया में बजा डंका ! चंद्रयान-3 की लैंड...
देश इस राज्य के 99 फीसदी से ज्यादा लोग ख...

​​इन दो राज्यों में सबसे अधिक खर्च​​

रिपोर्ट्स के अनुसार, नागालैंड और जम्मू कश्मीर की सरकारें कैदियों पर सबसे ज्यादा खर्च करती हैं। वहीं, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र की सरकारें सबसे कम।


Credit: Unsplash

​​गृह मंत्रालय का निर्देश​​

गृह मंत्रालय ने अपने मॉडल प्रिज़न मैनुअल दिशानिर्देश दिया है कि पुरुष कैदी को रोजाना 2320 कैलोरी और महिलाओं को 1900 कैलोरी ऊर्जा मिलनी चाहिए।


Credit: Unsplash

​​खाने में क्या-क्या मिलता है?​​

हालांकि, कैदियों को थाली में मिलता है उसकी स्थिति दिशानिर्देशों से मेलजोल नहीं खाती है। कैदियों को पतली दाल, 6 रोटियां, साधारण सा चावल, कुछ जेलों में खास दिनों या रविवार को राजमा या कढ़ी भी मिलती है।

Credit: X(Twitter)

​​एक कैदी को 850 ग्राम ही खाना​​

कैदियों को खाना सीमित ही मिलता है। एक कैदी 850 ग्राम से ज्यादा खाना नहीं ले सकता है। कुछ कैदी बाहर से भी खाना ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए कोर्ट से अनुमति लेनी होती है।

Credit: Unsplash

​क्या नॉनवेज मिलता है?​

जेल में आमतौर पर नॉनवेज खाना नहीं मिलता है। अधिकांश जेलों में सब्जियां, दाल, रोटी और चावल ही मिलता है। लेकिन, कुछ जेल अपने कैदियों को कभी-कभी कैंटीन से नॉनवेज खाना खरीदकर खाने की अनुमति दे देती है।

Credit: X(Twitter)

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया में बजा डंका ! चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट कहलाएगी 'शिव शक्ति'

ऐसी और स्टोरीज देखें