Jan 10, 2025

किन दो स्टेशनों के बीच चली थी भारत की पहली ट्रेन, कितने यात्री थे सवार?

Amit Mandal

​भारतीय रेलवे ​


भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है।

Credit: Wikimedia commons

​कब चली थी पहली ट्रेन? ​

लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की सबसे पहली ट्रेन कब और कहां से कहां तक चली थी, इसमें कितने लोग सवार थे।

Credit: Wikimedia commons

​मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे के बीच चली ​

भारत में पहली ट्रेन तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने चलाई थी। यह ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे के बीच चली थी।

Credit: Wikimedia commons

​400 यात्री थे सवार ​

यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से ठाणे के बीच 35 किलोमीटर की दूरी तक चलाई गई थी। इसमें 400 यात्री सवार थे।

Credit: Wikimedia commons

You may also like

भारत की अनोखी सड़क...चारों तरफ सफेद रेगि...
ये है भारत का सबसे बड़ा बस स्टैंड, कोई प...

​1 घंटे 10 मिनट में पहुंची ​


अगर समय की बात करें तो यह ट्रेन दोपहर के 3 बजकर 35 मिनट पर चली और 4 बजकर 45 मिनट पर ठाणे पहुंची थी।


Credit: Wikimedia commons

​डेक्कन क्वीन ​


इस ट्रेन को डेक्कन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है और इस पहली ट्रेन में 20 बोगियां थीं।

Credit: Wikimedia commons

​तीन इंजनों ने खींचा ​


इस ट्रेन को तीन इंजनों ने खींचा था। इन इंजनों को ब्रिटेन से पानी के जहाज के जरिए मंगवाया गया था।

Credit: Wikimedia commons

​ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे ​


इस ट्रेन का निर्माण और संचालन ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे ने किया था। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।


Credit: Wikimedia commons

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत की अनोखी सड़क...चारों तरफ सफेद रेगिस्तान, बीचोंबीच 'स्वर्ग का रास्ता'

ऐसी और स्टोरीज देखें