Sep 02, 2025
गुरूग्राम हाईटेक सिटी है, पर जरा सी ही बारिश में यह शहर तलाब बन जाता है, हर साल यहां बाढ़ आती है और यहां का जीवन थम सा जाता है
Credit: canva/social media
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गुरुग्राम में ऐसा क्यों होता है। जबकि, इस शहर को सिंगापुर की तर्ज पर बसाने की बात कही गई है।
Credit: canva/social media
औद्योगीकरण के बाद गुरूग्राम का तेजी से विकास हुआ और लोग काफी संख्या में यहां रहने के लिए आने लगे
Credit: canva/social media
कहा जाता है कि 1980 तक साहिबी नदी में पानी मौजूद था। उस साल बारिश कम हुई और नदी सूख गई।
Credit: canva/social media
इसी दौर में गुरूग्राम से लेकर रेवाड़ी और हरियाणा के और शहरों में तेजी से औद्योगीकरण हुआ
Credit: canva/social media
विशेषज्ञ बताते हैं कि गुरुग्राम में कभी साहिबी नदी बहती थी। अगर इसका रास्ता मौजूद रहता तो इस शहर को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाया जा सकता था
Credit: canva/social media
साहिबी नदी राजस्थान के अरावली पहाड़ियों से निकलती है फिर यह जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरूग्राम होते हुए दिल्ली के नजफगढ़ नाले के जरिए यमुना नदी में मिल जाती थी
Credit: canva/social media
गुरुग्राम को एक ऐसी नदी पर बसाया गया है जो अब सिर्फ इतिहास में या गूगल मैप में ही सिमट गई है
Credit: canva/social media
उसके बाद नदी की जमीन पर लोगों के लिए घर बनाए जाने लगे और उंची-उंची बिल्डिंगों का निर्माण होने लगा। जिसका ऐसे परिणाम सामने आ रहे हैं
Credit: canva/social media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स