Oct 02, 2024

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर... 5 स्टार सुविधाएं, दौड़ेगी इस रूट पर?

canva_social media

​देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पेश हो रही हैं​


मेड इन इंडिया के तहत भारतीय रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पेश कर रहा है यह एक अत्याधुनिक और आरामदायक ट्रेन है, इसमें लेटने और बैठने वाली सीटें भी मॉडर्न तरीके से बनाई गई हैं

Credit: canva_social media

​उन यात्रियों के लिए जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं​


यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते है, साथ ही यह राजधानी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों से काफी बेहतर है

Credit: canva_social media

​यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा​

इसमें फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा होगी, इसमें सभी कोचों का इंटीरियर विश्व स्तरीय होगा

Credit: canva_social media

​सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर​


इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे, इसमें सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर होंगे, इसमें एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली होगी

Credit: canva_social media

You may also like

कितना लंबा होता है रेल पटरी का एक हिस्सा...
जब ट्रेनों में मिलता था हिंदू-मुस्लिमों ...

​वंदे भारत के स्लीपर का इंटीरियर होगा आकर्षक​

वंदे भारत के स्लीपर का इंटीरियर कई रंगों के साथ बेहद आकर्षक बनाया जाएगा जिससे सफर करने वाले यात्रियों को अलग ही फील आए वहीं वंदे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ताजा भोजन ट्रेन में ही मिलेगा

Credit: canva_social media

​दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय​

यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी, इसमें थ्री टियर, टू टियर, और फर्स्ट क्लास एसी कोच होंगे, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय दिए गए

Credit: canva_social media

​यूएसबी चार्जिंग की सुविधा साथ ही रीडिंग लाइट भी​

इसमें सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली होगी, इसमें सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम होगा वहीं इसमें मॉड्यूलर पेंट्री होगी
यूएसबी चार्जिंग की सुविधा साथ ही रीडिंग लाइट भी होगी

Credit: canva_social media

​वंदे भारत स्लीपर दिल्ली-मुंबई रूट पर!​

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-कोलकाता रूट पर चलाई जा सकती है दिसंबर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली सेवा शुरू होने की संभावना है

Credit: canva_social media

​राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनों के किराये से 10 से 15 फीसदी अधिक​

कितना होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया

अभी तक इन ट्रेन का किराया तय नहीं हुआ है पर यह ट्रेन हाई-फाई सुविधाओं से लैस होगी, ऐसे में माना जा रहा है कि इसका किराया राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनों के किराये से 10 से 15 फीसदी अधिक हो सकता है

Credit: canva_social media

​वंदे भारत स्लीपर में 'कवच' तकनीक का इस्तेमाल​

ट्रेनों की स्पीड के साथ उनकी सेफ्टी के लिए भारतीय रेलवे 'कवच' तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है जिससे टकराने से पहले ट्रेन में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाएंगे

Credit: canva_social media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कितना लंबा होता है रेल पटरी का एक हिस्सा, हर देश में अलग-अलग लंबाई

ऐसी और स्टोरीज देखें