Nov 22, 2025

कौन है दुनिया का सबसे छोटा शहर? रहते हैं सिर्फ 30 लोग

Piyush Kumar

​हम शहर की कहानी ​

दुनिया का सबसे छोटा शहर माना जाता है हम (Hum)। यह शहर यूरोप के देश क्रोएशिया में स्थित है।

Credit: istock

​हम शहर की जनसंख्या​

हम की आबादी सिर्फ 20 से 30 लोगों के बीच रहती है। इतनी कम आबादी होने के कारण इसे दुनिया का सबसे छोटा शहर कहा जाता है।

Credit: istock

​क्षेत्रफल कितना है?​

हम का कुल क्षेत्रफल लगभग 100 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी एक छोटी-सी बस्ती जितना है। पूरा शहर कुछ ही गलियों में समाया हुआ है।

Credit: istock

​शहर की पारंपरिक वास्तुकला​

हम की सभी इमारतें पुरानी पत्थरों से बनी हैं। ये मध्यकालीन यूरोपीय वास्तुकला की सुंदर मिसाल मानी जाती हैं।

Credit: istock

You may also like

भारत में इस राज्य की समुद्री सीमा सबसे ल...
भारत का सबसे लंबा पुल, लंबाई इतनी कि पहु...

​क्यों है यह शहर प्रसिद्ध?​

यह शहर अपनी अनोखी पहचान, ऐतिहासिक विरासत और दुनिया का सबसे छोटा शहर होने के कारण हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Credit: istock

​​​दुनिया भर में प्रसिद्ध है शहर​

हम शहर छोटा जरूर है, लेकिन इसकी अनोखी पहचान दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह दर्शाता है कि शहर छोटा हो सकता है, लेकिन उसकी कहानी बहुत बड़ी।

Credit: istock

​ प्रशासन कैसा है?​

छोटा शहर होने के बावजूद हम का प्रशासन औपचारिक रूप से चलता है। हर साल यहां का "मेयर" चुना जाता है, पारंपरिक तरीके से।

Credit: istock

​यहां क्या देखने को मिलता है?​

पुराने शहर का फाटक, पत्थर की गलियां, चर्च, छोटा प्लाज़ा और शांत प्राकृतिक वातावरण। यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।

Credit: istock

​पर्यटक क्यों आते हैं?​

दुनिया के सबसे छोटे शहर का अनुभव करने, मध्यकालीन माहौल देखने और क्रोएशिया की ग्रामीण संस्कृति महसूस करने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में इस राज्य की समुद्री सीमा सबसे लंबी, इसके पोर्ट का दुनिया में है नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें