'नई अमृत भारत एक्सप्रेस', 9 रूटों पर दौड़ने को तैयार, कम किराए में बढ़िया सफर

Ravi Vaish

Jan 16, 2026

​Indian Railway​

भारतीय रेलवे अपने यात्री नेटवर्क को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है

Credit: X/canva

​​'अमृत भारत एक्सप्रेस' की 9 नई ट्रेनें​​

इसी क्रम में जल्द ही 'अमृत भारत एक्सप्रेस' की 9 नई ट्रेनें विभिन्न लंबी दूरी के रूट्स पर शुरू की जाएंगी

Credit: X/canva

​​ये नई ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को सीधे जोड़ेंगी​​

ये नई ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को सीधे जोड़ेंगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव देंगी, दिसंबर 2023 से अब तक 30 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं।

Credit: X/canva

​​किन रूट पर चलेंगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस​

गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक, न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल,अलीपुरद्वार- एसएमवीटी बेंगलुरु, डिब्रूगढ़- लखनऊ (गोमती नगर), कोलकाता (सियालदह)- बनारस

Credit: X/canva

You may also like

भारत में लॉटरी, लखपति बनने का खेल! रोचक ...
बाबर के बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर हिंदुस्ता...

​​नई अमृत भारत एक्सप्रेस के यह हैं नए रूट​​

न्यू जलपाईगुड़ी- तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार- मुंबई (पनवेल), हावड़ा- आनंद विहार टर्मिनल, संतरागाछी- तांबरम

Credit: X/canva

​​किफायती दर पर आरामदायक रेल सफर​​

अमृत भारत एक्सप्रेस गैर-एसी स्लीपर ट्रेन है, जिसमें करीब ₹500 प्रति 1000 किलोमीटर की किफायती दर पर आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी

Credit: X/canva

​अमृत भारत एक्सप्रेस में मिलेंगी ये सुविधाएं​

इन ट्रेनों में आधुनिक टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, फोल्डिंग टेबल, आरामदायक सीट-बर्थ, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और पैंट्री कार जैसी सुविधाएं होंगी

Credit: X/canva

​नई अमृत भारत एक्सप्रेस मे कितना होगा किराया​

नई अमृत भारत एक्सप्रेस मे कितना होगा किराया यह बड़ा सवाल है तो बता दें कि लगभग ₹500 प्रति 1000 किलोमीटर होगा साथ ही डायनामिक प्राइसिंग नहीं होगी यानी सीधा और पारदर्शी किराया होगा

Credit: X/canva

​​ये ट्रेनें मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी​

ये ट्रेनें मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। नई सेवाओं के तहत गुवाहाटी-रोहतक, डिब्रूगढ़-लखनऊ, कोलकाता-आनंद विहार जैसे लंबे रूट सीधे जुड़ेंगे

Credit: X/canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में लॉटरी, लखपति बनने का खेल! रोचक है इतिहास

ऐसी और स्टोरीज देखें