Jan 14, 2026
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका मोबाइल फोन और इंटरनेट को लेकर दिया गया बयान है, जिसने सबको चौंका दिया।
Credit: ANI
दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अजीत डोभाल युवाओं से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसने माहौल बदल दिया।
Credit: ANI
एक युवा प्रतिभागी ने सवाल किया, “सर, क्या यह सच है कि आप मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते?”
Credit: ANI
इस सवाल पर अजीत डोभाल ने मुस्कराते हुए कहा कि वह रोज़मर्रा के कामों के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते।
Credit: ANI
उन्होंने बताया कि जब विदेशों से संपर्क करना बेहद ज़रूरी होता है, तभी सीमित रूप से फोन या अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता है।
Credit: ANI
डोभाल ने स्पष्ट किया कि वह फोन का इस्तेमाल सिर्फ पारिवारिक या निजी बातचीत के लिए करते हैं। कामकाज के लिए वे फोन पर निर्भर नहीं रहते।
Credit: ANI
अजीत डोभाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए उनके पास विशेष और सुरक्षित संचार के तरीके हैं, जिनके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं होती।
Credit: ANI
डोभाल ने युवाओं से कहा कि सही फैसले लेने की क्षमता ही किसी व्यक्ति और देश के भविष्य की दिशा तय करती है।
Credit: ANI
उनका बयान यह संकेत देता है कि हर काम के लिए मोबाइल और इंटरनेट पर निर्भर रहना जरूरी नहीं, खासकर जब जिम्मेदारी देश की सुरक्षा से जुड़ी हो।
Credit: ANI
उन्होंने भरोसा जताया कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और देश को विकसित बनाने में युवा पीढ़ी सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी।
Credit: ANI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स