Feb 29, 2024
Credit: Social Media
वैसे तो साल के 365 दिन अपने आप में खास और अलहदा होते हैं, लेकिन इस मामले में 29 फरवरी की तो बात ही कुछ और है।
Credit: Social Media
यह दिन चार वर्ष में एक बार आता है और इसके आने से एक सामान्य सा वर्ष लीप वर्ष बन जाता है और इसके दिनों की संख्या भी बढ़कर 366 हो जाती है।
Credit: Social Media
कुछ लोगों के लिए यह दिन उदासी का सबब है क्योंकि इस दिन पैदा होने वाले लोगों को अपना जन्मदिन मनाने के लिए चार साल तक इंतजार करना पड़ता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी ऐसे ही लोगों में शुमार हैं।
Credit: Social Media
देश दुनिया के इतिहास में 29 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
Credit: Social Media
1796 में अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन के बीच जेय संधि लागू होने से दोनों देशों के बीच दस साल तक शांतिपूर्ण व्यापार संभव हुआ।
Credit: Social Media
1840 में आधुनिक पनडुब्बी के जनक आयरिश अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन फिलिप हॉलैंड का जन्म हुआ था।
Credit: Social Media
1940 में गॉन विद द विंड में मैमी की भूमिका के लिए, हैटी मैकडैनियल ने अकादमी पुरस्कार जीता था। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बनीं थी।
Credit: Social Media
1952 में पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करने संबंधी निर्देश पहली बार टाइम्स स्क्वेयर के 44 वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे में लगाए गए थे।
Credit: Social Media
1960 में मोरक्को के दक्षिणी शहर अगादीर में आए भीषण भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
Credit: Social Media
1996 में चार साल के खूनखराबे, गोलीबारी और हमलों के बाद बोस्निया की राजधानी सरायेवो की घेराबंदी ख़त्म हो गयी थी।
Credit: Social Media
2012 दुनिया की सबसे ऊंची मीनार और दूसरी सबसे ऊंची संरचना कही गई टोक्यो स्काईट्री का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स