Jun 06, 2025
जो चीज दिखने में मामूली लगती है, वही सेहत का खजाना होती है। मखाना ऐसा ही एक सफेद मेवा है, जो रोज खाया जाए तो शरीर को अंदर से मजबूत बना देता है।
Credit: istock
अगर हल्की भूख लगी है, तो बस थोड़ा घी में मखाना भून लो। कुरकुरा भी लगेगा और हेल्दी भी रहेगा। न ज्यादा कैलोरी, न कोई टेंशन।
Credit: istock
रात को गर्म दूध में मखाना डालकर पीओ, हड्डियों को मजबूती मिलेगी और नींद भी गहरी आएगी। जैसे मां बचपन में देती थी वैसा प्यार मिलेगा।
Credit: istock
अगर मीठा खाने का मन हो तो मखाने की खीर बनाओ। हल्का, हेल्दी और टेस्टी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी।
Credit: istock
आलू या मटर की सब्जी बन रही हो तो उसमें मखाना डाल दो। सब्जी में हल्का क्रंच और ताकत दोनों मिल जाएंगी।
Credit: istock
थोड़ा टमाटर, थोड़ा नींबू, कुछ मसाले और मखाना मिलाओ। बन गई मज़ेदार मखाना चाट। शाम की भूख ऐसे ही शांत होगी।
Credit: istock
उपवास के दिनों में मखाना सबसे भरोसेमंद दोस्त है। पेट भरेगा, कमजोरी नहीं होगी और एनर्जी भी बनी रहेगी।
Credit: istock
मखाना रोज खाओ लेकिन बस मुट्ठीभर। जब तक संतुलन है, तब तक सेहत भी शानदार रहेगी। धीरे-धीरे फर्क खुद नजर आएगा।
Credit: istock
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स