Apr 12, 2025

बुढ़ापे तक रहना है फिट, चाहिए जवानी जैसा जोश, 30 के बाद रोज जरूर करें ये 5 काम

Vineet

​असली एंटी-एजिंग फॉर्मूला​

ना कोई महंगी क्रीम, ना सप्लीमेंट बस एक्टिव रहो, सही खाओ, और पॉजिटिव सोचो। यही असली जवानी का राज है।

Credit: Instagram

वेट लॉस के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण

​जीवनशैली बदलो​

30 की उम्र के बाद शरीर धीरे-धीरे बदलाव लेने लगता है। अगर आज ध्यान नहीं दिया, तो कल पछताना पड़ेगा। फिट रहना है? तो इन 5 आसान आदतों को फॉलो करना शुरू करें।

Credit: Instagram

भारत में डायबिटीज का खतरा

​थोड़ा चलो​

हर दिन थोड़ी एक्सरसाइज चाहे वॉक हो, योगा या डांस बॉडी को एक्टिव और दिमाग को फ्रेश रखती है। बस 30 मिनट रोज खुद के लिए निकालो।

Credit: Instagram

​प्लेट में रखो पॉवर​

जो खाओ, वही बनते हो। हेल्दी खाना खाओ जैसे दाल, सब्जी, फल और सूखे मेवे। जंक फूड को थोड़ा साइड करो।

Credit: Instagram

You may also like

जया किशोरी ने इस रोटी को खाकर किया वेट ल...
55 साल की भाग्यश्री ने बताई जवानी लौटाने...

​नींद भी जरूरी है बॉस​

रात की अच्छी नींद से एनर्जी बनी रहती है। 7-8 घंटे की नींद लो, वरना अगले दिन खुद को स्लो पाओगे।

Credit: Instagram

​टेंशन को बाय-बाय बोलो​

तनाव से दूर रहो। मेडिटेशन करो, म्यूजिक सुनो या कोई हॉबी पकड़ो। खुश रहोगे तो हेल्दी रहोगे।

Credit: Instagram

​हर साल हेल्थ का अपडेट लो​

जैसे मोबाइल का अपडेट करते हो, वैसे ही साल में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर करवाओ। वक्त रहते पता चले तो इलाज आसान होता है।

Credit: Instagram

​आज से शुरू करो​

छोटे-छोटे स्टेप्स से बड़ी हेल्थ बनती है। बस रोज थोड़ा-थोड़ा करके इन 5 चीजों को अपना लो।

Credit: Instagram

​तैयार हो फिट रहने के लिए?​

तो बस देर मत करो। खुद से वादा करो अब हर दिन थोड़ा खुद के लिए जियेंगे। फिट रहेंगे, मस्त रहेंगे।

Credit: Instagram

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जया किशोरी ने इस रोटी को खाकर किया वेट लॉस, महीनों तक नहीं लगाया गेहूं को हाथ

ऐसी और स्टोरीज देखें