Jul 23, 2025
बारिश में नमी तो होती है, लेकिन चेहरा फिर भी बुझा-बुझा सा लगता है? वजह हो सकती है स्किन में कोलेजन की कमी।
Credit: istock
कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो स्किन को टाइट, चमकदार और यंग बनाए रखता है। इसे बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ चीजें जरूर जोड़ें।
Credit: istock
बोन ब्रॉथ यानी हड्डियों का सूप, कोलेजन का बेहतरीन स्रोत है। ये अंदर से स्किन को मजबूती और नेचुरल ग्लो देता है।
Credit: istock
लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेजन बनने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इसे डेली खाने से स्किन हेल्दी रहती है।
Credit: istock
अंडे के सफेद भाग में अमीनो एसिड होते हैं जो कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। इससे स्किन टाइट और साफ दिखती है।
Credit: istock
विटामिन C कोलेजन बनने के लिए जरूरी है और नींबू इसका आसान सोर्स है। इसे पानी में मिलाकर पिएं, फायदा दिखेगा।
Credit: istock
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो स्किन को अंदर से रिपेयर करती हैं और कोलेजन बूस्ट करती हैं।
Credit: istock
इन पांच चीजों को डेली डाइट में शामिल करें और देखें कैसे बारिश के मौसम में भी चेहरा दमकने लगेगा वो भी बिना मेकअप के।
Credit: istock
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स