Jun 05, 2023

जमकर आलू परांठे खाते हैं विक्की कौशल, शरीर पर नहीं चढ़ी चर्बी- ये रहा फौलादी बॉडी का प्लान

मेधा चावला

​फिट एक्टर्स में शामिल​

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो विक्की कौशल की गिनती इंडस्ट्री के चुनिंदा फिट और हैंडसम अभिनेताओं में की जाती है। विक्की अपनी हेल्थ का बेहद ध्यान रखते हैं।

Credit: Instagram

​परफेक्ट बॉडी ​

विक्की कौशल अपनी बॉलीवुड एंट्री के समय बेहद दुबले पतले हुआ करते थे, लेकिन अब विक्की इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जो परफेक्ट बॉडी शेप रखते हैं।

Credit: Instagram

​शानदार अभिनेता​

विक्की कौशल इंडस्ट्री के उन चुनिंदा अभिनेता में शुमार हैं जो अपने डेब्यू के इतने कम समय में इतनी सफलता को छू सके।

Credit: Instagram

​पहली फिल्म​

विक्की की पहली फिल्म मसान 2015 में रिलीज हुई, लेकिन विक्की को इंडस्ट्री में एक शानदार पहचान फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म से मिली।

Credit: Instagram

You may also like

18 दिन में 10 किलो वजन घटाने का गौहर खान...
वजन घटाने के लिए फायदेमंद होते हैं फैट ब...

​खाने के शौकीन​

एक परफेक्ट और लीन बॉडी वाले विक्की कौशल को खाने पीने का भी शौक है। आलू के परांठे से लेकर बटर चिकन तक कई प्रकार की पंजाबी डिश विक्की को बेहद पसंद हैं।

Credit: Instagram

​स्वाद के साथ सेहत​

खाने के शौकीन होने के बाद भी विक्की के फिट रहने का राज ये है, कि विक्की हमेशा ऐसे खाने का चुनाव करते हैं जो टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी हो।

Credit: Instagram

​डेली डाइट प्लान​

GQ के अनुसार विक्की कौशल डेली लगभग 3500 कैलोरी कंज्यूम करते हैं। जो उन्हें 30% फैट से, 25% प्रोटीन से और 40-50% कार्बोहाइड्रेट से मिलती है।

Credit: Instagram

​डाइट और एक्सरसाइज​

अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए विक्की अपनी डेली डाइट में अंडा, ओट्स और कई तरह के फल और सब्जियों को शामिल करते हैं। वह वेट लिफ्टिंग जरूर करते हैं जिससे हेल्थ परफेक्ट रहे।

Credit: Instagram

​एक्टिव रहकर​

मजबूत शरीर के लिए विक्की तैराकी, घुड़सवारी और एरोबिक्स आदि करते हैं। वह मार्शल आर्ट का भी शौक रखते हैं जिससे खुद को फिजिकली और मेंटली फिट रख सकें।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 18 दिन में 10 किलो वजन घटाने का गौहर खान का फिटनेस मंत्र

ऐसी और स्टोरीज देखें