May 12, 2025
हर वक्त एनर्जेटिक दिखने वाली जया किशोरी की सेहत का राज आखिर क्या है? चलिए जानते हैं उनके दिन की शुरुआत कैसी होती है और वो खुद को फिट कैसे रखती हैं।
Credit: instagram
जया किशोरी रोज सुबह 4 बजे उठती हैं। उनके लिए ये कोई मजबूरी नहीं, बल्कि अब ये आदत बन चुकी है। उनका मानना है कि दिन जितना जल्दी शुरू करो, उतना ही बेहतर।
Credit: instagram
सुबह उठते ही वो कुछ वक्त भजन सुनने और ध्यान करने में लगाती हैं। इससे मन शांत रहता है और पूरा दिन पॉजिटिविटी से भर जाता है।
Credit: instagram
उनकी एक फिक्स दिनचर्या है। कब क्या करना है, सब तय होता है। यही अनुशासन उन्हें अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाता है।
Credit: instagram
जया किशोरी हेल्दी खाना खाती हैं। तेल-मसाले या बाहर के खाने से दूर रहती हैं। उनका मानना है कि जैसा खाओगे, वैसा ही दिखोगे।
Credit: instagram
वो खुद को एक्टिव रखने के लिए रोज हल्का-फुल्का योग और वॉक करती हैं। इससे न सिर्फ शरीर, बल्कि दिमाग भी फिट रहता है।
Credit: instagram
जया का कहना है कि अगर सोच साफ और पॉजिटिव हो, तो स्ट्रेस पास भी नहीं आता। और यही सेहतमंद रहने का आसान तरीका है।
Credit: instagram
जया किशोरी की फिटनेस का फॉर्मूला है- समय पर उठो, सही खाओ, मन शांत रखो और खुद से प्यार करो। आसान है, बस करने की जरूरत है।
Credit: instagram
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स